भारत

Ramadan and Pregnancy : क्या गर्भवती महिला रोजा रख सकती है, मुस्लिम महिलाएं ध्यान दें

Ramadan and Pregnancy : इस्लाम एक ऐसा मजहब जो कि पूरी तरह से प्रेक्टिकली है। रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में बंदा दिन भर भूखा प्यासा रहकर अल्लाह की इबादत करता है। महिलाएं भी सुबह जल्दी उठकर सेहरी बनाती है और रोजा रखती है। लेकिन क्या गर्भवती महिलाएँ भी रोजा (Ramadan and Pregnancy) रख सकती हैं। इनके लिए इस्लाम में क्या नियम कायदे हैं। इसी पर हम बात करेंगे। रमजान में इस तरह की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे और बाकी हजरात तक भी ये अहम जानकारी शेयर करते रहे।

यह भी पढ़ें: Ramzan me Eyebrow : रमजान में आइब्रो बनाना कैसा है, मुस्लिम महिलाएं तवज्जो फरमाएं

गर्भवती महिला रोजा रख सकती है क्या?
(Ramadan and Pregnancy)

इन दिनों करीब 12 से 14 घंटे तक बिना कुछ खाए पीए रहना पड़ रहा है। ऐसे में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को रोजे नहीं रखने की छूट दी गई है। रमजान में प्यास की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में कोख में पल रहे बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। खासकर अगर मोमिन औरत की पहली तिमाही है तब तो स्थिति बिगड़ने का जोखिम ज्यादा होता है। इसलिए अपने बच्चे और अपनी सेहत के लिए आपको रोजा नहीं रखना चाहिए।

प्रेगनेंसी में रोजा रख लिया तो क्या करें?
(Roza in Pregnancy Facts)

हालांकि Pregnancy में औरतों को रोजे छोड़ने की रियायत दी गई है, लेकिन फिर भी कई बार गर्भवती महिलाओं का दिल नहीं मानता और वो रोजा रख लेती है तो फिर उनको क्या करना चाहिए ताकि कोख में पल रहे बच्चे को रोजे की वजह से कोई नुकसान न पहुंचे। तो Pregnant Women सेहरी और इफ्तार में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ खाएं। सेहरी में आपको खास तौर पर फाइबर वाले रेशेदार फल, हरी सब्जियां, पनीर, दाल, दही आदि लेने हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ से अपने लिए रमजान का डाइट चार्ट तैयार करवा लें। इफ्तार में बहुत ज्यादा चटपटा ऑयली या मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इससे आपको गैस, एसिडिटी आदि कई दिक्कतें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Ramzan me Humbistari: रोजे की हालत में बीवी के साथ ये काम मत कर लेना, वरना बर्बाद हो जाओगे!

कोख में पल रहे शिशु के बारे में सोचे

इस्लाम में हामिला यानी गर्भवती औरतों को बहुत रियायत दी गई हैं। मसलन रमजान में इनको रोजे नहीं रखने होते हैं। साथ ही अगर किसी हामिला औरत ने रोजा रख लिया है तो उसे दिन भर अपनी कोख में पल रहे बच्चे के मूवमेंट पर नजर रखनी होगी। बीपी कम ज्यादा हो या जरा भी थकान महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर साहब से संपर्क करें। वैसे हमारी सलाह यही है कि गर्भवती महिलाएं रोजे के बजाए दीगर इबादात जैसे तस्बीह, कुरान शरीफ की तिलावत या बैठकर नमाज पढ़ सकती है। अल्लाह अपने बंदों को कभी भी तकलीफ नहीं देना चाहता है। मौला ने तो मोमिन की सहूलत के लिए शरीयत में कई आसानीयां दे रखी हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: Hamla Aurat Ke Liye Roza Rakhnahamla aurat roza in islamhamla aurat roza rakh sakti haimorning news india ISLAM muslimmorning news india ramadan newspregnant aurat roza in islamPregnant Aurat Roza Rakh Sakti Hai Kyapregnant lady ramadan in islamramadan and pregnancyramzan me pregnant womanreligious fasting while pregnantroja pregnent womenroje me pregnant hone ki duaroje me pregnant lady kya kareroze me pregnant lady kya kareside effects of fasting during pregnancywhat does islam says about pregnancyकिसे रोजा छोड़ने की रियायत हैक्या गर्भवती महिला रमजान का रोजा रख सकती हैपाकिस्तान में गर्भावस्था के दौरान रमज़ान में उपवास की धारणाएँप्रेगनेंट औरतें रमजान कैसे रखेंप्रेग्नेंट रमजान नियमप्रेग्नेंसी में गर्भवती महिलाएं रोजाबच्चे को दूध पिलाने वाली औरत रमजानबीमार बूढ़े और गर्भवती महिला को रोजे में छूट हैरमज़ान और गर्भावस्थारमजान नियम कायदेरमजान में गर्भवती महिलाएंरमजान में पीरीयडरमजान में मासिक धर्मरोजे और गर्भवती महिलाएरोजे की हालत में प्रेगनेंट वूमनरोजे के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएंरोजे में गर्भवती महिलाशरिया कानून हामिला औरत रोजाहामिला औरत रमजान कैसे रखें

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago