भारत

Ramadan Day 16 Dua : सोलहवें रमजान को ये दुआ मांगे, नेक लोगों की सोहबत नसीब होगी

Ramadan Day 16 Dua: मुसलमानों का मुबारक महीना रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। आज 27 मार्च 2024 को सोलहवां रोजा रखा जा चुका है। हर रमजान के लिए एक खास दुआ नबी ए करीम ने बताई है जिसे उस दिन खुसूसी तौर पर पढ़नी चाहिए। सोलहवें रमजान को एक खास दुआ (Ramadan Day 16 Dua) पढ़नी चाहिए जिससे रब्बे कायनात आपको नेक लोगों के साथ रहने की तौफीक़ अता फरमाएगा। इसके साथ ही जो मुश्किलें आपके मुकद्दर में लिखी हुई हैं उन पर भी अल्लाह तआला हिम्मत के साथ सब्र करने की तौफीक अता फरमाएंगे। रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। मगफिरत का ये अशरा 31 मार्च को खत्म होगा। फिर तीसरे अशरे में शबे कद्र का दौर शुरु होगा। अलविदा जुम्मा 5 अप्रैल को होगा।

यह भी पढ़ें:Ramadan Day 15 Dua : पंद्रहवें रमजान की दुआ हिंदी में यहां मिलेगी, मुसलमान जान लें

सोलहवें रमजान की दुआ (Ramadan Day 16 Dua)

Allahumma waffiqny fihi limwafaqati alabrari wa jannibny fihi murafaqata alashrari
wa auiny fihi birahmatika ila dari alqarari biilhiyytika ya ilaha al`alamina

ऐ अल्लाह आज के दिन मुझे नेक लोगों के साथ रहने की तौफीक़ अता फरमा, इसमें मुझे बुरों की सोहबत से बचा, और इसमें मुझे अपनी रहमत से दार-उल-करार में जगह अता फरमा, अपनी माबूदियत के सदक़े में ऐ आलमीन के माबूद

O Allah: on this day, (please) lead me so that I will correspond with the upright ones; And keep me away on this day from the company of the evils;
And lodge me on this day, on account of Your mercy, to the Abode of Perpetual Settlement; Out of Your godhead; O the God of the worlds.

Aye Allah Aaj Ke Din Mujhe Neik Logon Ke Sath Rehne Ki Taufeeq Ata Farma, Isme Mujhe Buron Ki Sohbat Se Bacha, Aur Isme Mujhe Apni Rehmath Se Dar-ul-Qaraar Me Jagah Ata Farma, Apni Mabodiyat Ke Sadqe Aye Alameen Ke Mabood.

اَللّـهُمَّ وَفِّقْني فيهِ لِمُوافَقَةِ الأبرار، وَجَنِّبْني فيهِ مُرافَقَةَ الأشرار، وَآوِني فيهِ بِرَحْمَتِكَ اِلى دارِ الْقَـرارِ، بإلهيّتك يا اِلـهَ الْعالَمينَ

यह भी पढ़ें:Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 27 मार्च 2024, सोलहवीं सेहरी कब होगी!

सोलहवें रमजान को क्या है खास?

सोलहवें रमजान 27 मार्च 2024 को रमजान के दूसरे अशरे का छठा दिन है। 11 रमजान से मगफिरत का दूसरा अशरा शुरु हो चुका है। कहा जाता है कि 11 रमजान से लेकर बीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों की मगफिरत की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के दूसरे अशरे में तौबा इस्तगफार कर ले तो उसकी मगफिरत कुबूल होती है। मतलब गुनाहों से माफी मिलने का यही सबसे बेहतरीन वक्त है। 27 मार्च 2024 को सोलहवें रमजान के दिन ये दुआ पढ़ने से आपको नेक लोगों की संगत नसीब होगी।

सेहरी का टाइम अलग क्यों हैं?

चूंकि हर सिटी की जियोग्राफिक लोकेशन अलग अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही रमजान कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और दिल्ली और भोपाल में अलग समय होता है। यही वजह है कि अरब देशों में आज पहला रोजा एडवांस में रखा जा चुका है। वहां ईद भी भारत से एक दिन पहले ही मना ली जाती है। ईद का चांद भारत में 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 16 Ramadan Dua16 Ramzan ka wazifa16 ramzan ki dua16 ramzan ki dua hindi16 ramzan ki dua images16 रमजान की दुआ16th ramadan dua16th ramadan dua hindi16th ramadan dua urdu16वें रमजान में कौन सी दुआ पढ़ना चाहिए16वें रोजे की दुआ हिंदी2nd ashra duaALLAH on this day grant me compatibility with the goodAllahumma waffiqny fihi limwafaqati alabrariAye Allah Aaj Ke Din Mujhe Neik Logon Ke Sath Rehne Ki Taufeeq AtaDay 16 Ramadan dua and meaningday fifteenth ramadan duaDua for IftarDua of 16th Day ramadanJaipur Sehri Iftar Timemorning news india ramadanpurify me from un-cleanlinessRamadan 16th Day Dua & AmaalRamadan 16th day dua quotesRamadan Day 16 DuaRamadan Timing 2024 Calendarramzan ka dusra jumma mubarak 2024ramzan ka dusra jumma mubarak horamzan ka dusra jumma mubarak shayariRamzan Ki DuayenWhat is the dua for 16th Ramadan dayऐ अल्लाह आज के दिन मुझे नेक लोगों के साथ रहने की तौफीक़ अता फरमाजयपुर जामा मस्जिद सेहरी इफ्तार टाइमजुम्मा मुबारक शायरीरमजान का दूसरा जुम्मा मुबारकरमज़ान के सोलहवां दिन का अमल क्या हैरमज़ान सोलहवें दिन की दुआसोलहवें रमजान की दुआसोलहवें रमजान को ये दुआ पढ़ें

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago