भारत

Ramadan Day 30 Dua : 30वें रमजान को ये दुआ पढ़ें, अल्लाह आपके रोज़ों को पसंदीदा और कुबूल फरमाएगा

Ramadan Day 30 Dua : मुसलमानों का मुबारक महीना रमजान अलविदा कहने को है। आज 10 अप्रैल 2024 को 30वां रोजा रखा जा चुका है। जहन्नम की आग से खुलासी का ये तीसरा अशरा ईद के चांद दिखने पर आज शाम खत्म होगा। हर रमजान के लिए एक खास दुआ हुजूर-ए-अक़दस सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने बताई है जिसे उस दिन खुसूसी तौर पर पढ़नी चाहिए। 30वें रमजान को एक खास दुआ (Ramadan Day 30 Dua) पढ़नी चाहिए जिससे अल्लाह आपके रोज़ों को पसंदीदा और कुबूल फरमाएगा। ईद का चांद 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। आज 10 अप्रैल 2024 के दिन कोई तरावीह नहीं होगी। माहे रमजान में आपने हमारा भरपूर साथ निभाया इसके लिए हम आपके शुक्रगुजार है। कल ईद मनाई जाएगी। आप सबको ईद की दिली मुबारकबाद।

यह भी पढ़ें : Ramadan Day 29 Dua : 29वें रमजान को ये दुआ पढ़ें, नेकी की तौफीक़ मिल जाएगी

30वें रमजान की खास दुआ (Ramadan Day 30 Dua)

Allahumma aj`al siyamy fihi bilshshkri wal-qabuli `ala ma tardahu wa yardahu alrrsulu
muhkamatan furu`uhu bila’usuli bihaqqi sayydina muhammadin wa alihi alttahirina
walhamdu lillahi rabbi al`alamina

ऐ अल्लाह मेरे इस माह के रोज़ों को पसंदीदा और कुबूल किये हुए करार दे, उस सूरत में जिसको आप और आपके रसूल पसंद फरमाते हैं के इसकी जड़ें इसके उसूल से पुख्ता ताल्लुक रखती हो, बिल वास्ता हमारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनकी आल के और हम्द है खुदा के लिये जो जहानों का मालिक है

O ALLAH on this day make my fasts worthy of appreciation and acceptance, according to what pleases You, and pleases the Messenger, the branches being strengthened by the roots, for the sake of our leader, Muhammad, and his purified family. Praise be to ALLAH, the Lord of the worlds.

اَللّـهُمَّ اجْعَلْ صِيامى فيهِ بِالشُّكْرِ وَالْقَبُولِ عَلى ما تَرْضاهُ وَيَرْضاهُ الرَّسُولُ، مُحْكَمَةً فُرُوعُهُ بِالاْصُولِ، بِحَقِّ سَيِّدِنا مُحَمَّد وَآلِهِ الطّاهِرينَ، وَالْحَمْدُ للهِ رَبِّ الْعالَمينَ

यह भी पढ़ें : Eid Ka Chand Dekhne Ki Dua : ईद का चाँद देखने की दुआ, मुस्लिम भाई नोट कर लें

30वें रमजान को क्या है खास?

30वें रमजान यानी 10 अप्रैल 2024 को तीसरे अशरे का 10वां दिन है और आखिरी रमजान है। तीसरे अशरे में दोजख की भड़कती आग से पनाह की ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिन्ननार हमेशा पढ़ते रहे। इंशाअल्लाह आपको जहन्नम की आग से पनाह मिल जाएगी। 20वें रमजान की शाम से ईद का चांद दिखने तक बंदा मस्जिद में तन्हाई में मौला की इबादत करता है। ऐतिकाफ का सवाब दो हज और दो उमरे के बराबर होता है। 30वें रमजान को ये खास दुआ पढ़ने से अल्लाह आपके रोज़ों को कुबूल और पसंद फरमाएंगे। रमजान का यह रूहानी सफर यही खत्म होता है। अगली साल आपसे फिर मुलाकात होगी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

2 घंटे ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

4 घंटे ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

4 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

7 घंटे ago