Ramadan Jumma 2024: माहे मुबारक रमज़ान चल रहा है। आज के दिन यानी 15 मार्च 2024 को भारत में चौथा रोजा होने के साथ ही Ramadan Ka Pehla Jumma भी पड़ रहा है। जुम्मे का दिन वैसे ही मुसलमानों के लिए बहुत बरकत और रहमत वाला दिन माना जाता है। और रमज़ान का जुम्मा (Ramadan Ka Jumma) मतलब और भी ज्यादा पवित्र दिन हो गया। हम आपको रमजान के जुम्मे की फ़जीलत बयान कर चुके हैं। अब हम बता रहे है कि इस साल 2024 में रमजान में कुल कितने जुम्मे (Ramadan Jumma 2024) आएंगे और कौनसी तारीख को होंगे। ताकि आप हजरात रमजान के जुम्मे की पूरी तैयारी कर सकें।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Pehla Jumma Mubarak: रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो, हिंदी में भेजें बधाई
इस बार अरब देशों में रमजान की शुरुआत 11 मार्च 2024 से हुई है, जबकि भारत में 12 मार्च को पहला रोजा रखा गया है। रमजान का महीना 9 या 10 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में ईद (Eid 2024) का त्योहार 10 या 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। आज 15 मार्च को रमजान का पहला जुम्मा है। इस साल रमजान के महीने में कुल 4 जुमा आएंगे। दूसरा और तीसरा जुम्मा क्रमश 22 और 29 मार्च 2024 को आने वाले हैं। जबकि अलविदा जुम्मा 5 अप्रैल 2024 को होगा।
इस्लाम में जुम्मे के दिन को सातों दिनों का सरदार कहा गया है। उलमा बताते है कि रमजान में एक जुम्मे की नमाज अदा करने से 70 नमाज अदा करने से भी ज्यादा सवाब मिलता है। हदीस शरीफ में जुमा के दिन अदा की जाने वाली नमाज को लेकर कहा गया है कि, अल्लाह ने हजरत आदम अलैहिस्सलम को जुम्मे के दिन ही बनाया था और इसी दिन आदम ने जन्नत में पहली बार कदम रखा था। साथ ही हदीस ने यह भी कहा है कि, जुमे के दिन सभी मस्जिद के दरवाजों पर फरिश्ते मौजूद रहते हैं। ऐसे में अल्लाह के जो बंदे जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद आते हैं फरिश्ते उनके नाम लिखकर अल्लाह की बारगाह में पेश करते हैं।
यह भी पढ़ें: Ramadan Ka Jumma: रमजान के जुम्मे का महत्व जानकर चौंक जाएंगे मुसलमान!
माहे रमज़ान का पहला जुम्मा आज 15 मार्च 2024 को है। इस आधार पर इस महीने में 20 रमजान पूरे हो जाएंगे। अलविदा जुम्मा की बात करें तो ये 5 अप्रैल 2024 (Alwida Jumma 2024) को होगा। इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खास तौर पर जुम्मे की नमाज अदा करते हैं। इस दिन दुरूद शरीफ पढ़ने का बहुत ज्यादा सवाब है।
ईद की तारीख (Eid Ul Fitr 2024) को लेकर हम आपको बता दे कि इस बार ईद या तो 10 अप्रैल को या फिर 11 अप्रैल 2024 को मनाई जा सकती हैं। दरअसल, चांद दिखाई देने के बाद ही ईद मनाई जाती है। तो ऐसे में अगर चांद का दीदार 29 रमजान यानी 9 अप्रैल को हो गया तो ईद 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। अगर चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आया तो ईद उल फितर का त्योहार भारत में 11 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। सही तारीख का पता 9 अप्रैल को चलेगा।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…