भारत

Ramadan Sehri Diet: सेहरी में ये 5 चीजें खाएं, पूरा दिन तरोताजा फील करेंगे

Ramadan Sehri Diet: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम बंधु तीस दिन तक रोजा रखते हैं। ऐसे में रोजेदार भाईयों के लिए हम ये खास लेख लेकर आए हैं। ताकि रोजेदार सेहरी के समय ऐसी बेहतरीन गिज़ा का सेवन करें जिससे पूरा दिन रोजा नहीं लगे। सेहरी में खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो आपको पूरे दिन चुस्त दुरुस्त रखें और आपको जरा भी थकान या कमजोरी महसूस न हो। हम यहां सेहरी के समय खाने में (Ramadan Sehri Diet) शामिल करने के लिए 5 खास चीजें बता रहे हैं। ये जानकारी दीगर ईमान वालों तक भी पहुंचा कर सवाब हासिल करें।

यह भी पढ़ें:Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 19 मार्च 2024, आठवी सेहरी कब होगी!

सेहरी में ये 5 चीजें खाएं
(Ramadan Sehri Diet)

1. दूध-दही का इस्तेमाल करें

दूध और दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऐसे में सेहरी में दूध दही का सेवन आपको दिन भर ऊर्जावान रखने में मददगार साबित होगा। साथ ही दूध को आप सादा पी सकते हैं या इससे दलिया, खिचड़ी या खीर बना सकते हैं। दही को आप फलों के दही चाट बनाकर नमक मिर्ची लगाकर जायके के साथ खा सकते हैं। दही का रायता भी सेहरी में ले सकते हैं।

2. फलियों की सलाद खाएं

बीन्स यानी फलियों की सलाद सेहरी में जरूर शामिल करें। क्योंकि बीन्स में प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। सलाद खाने से गैस भी नहीं बनती, और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। सलाद से दिन भर आप तरोताजा फील करेंगे। सेहरी में बीन सलाद, बीन करी, या बीन बर्गर भी आप खा सकते हैं।

3. केला और ओटमील का मिक्सअप

केला और ओटमील को मिलाकर एक स्मूदी मिक्स तैयार कर सकते हैं। सेहरी के लिए यह एक पौष्टिक और लजीज नाश्ता है। केला आपको दिन भर ऊर्जावान रखने में मदद करता है, वही ओटमील से पाचन सही रहता है। ये स्मूदी बनाने के लिए, एक ब्लेंडर में केला, ओटमील, दूध, और दही डालकर अच्छी तरह से पीस कर पसंद के अनुसार अन्य फल और मेवे मिला सकते हैं। सेहरी में ये नई चीज आपको आज ही ट्राई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:Ramzan Food: रमजान में खाएं ये 5 हाई प्रोटीन फूड्स, शरीर में बनी रहेगी ताकत

4. ओटमील के साथ फल भी ले सकते हैं

ओटमील फाइबर से भरपूर होता है और यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। रोजेदार बहिनें सेहरी में ओटमील को दूध या दही के मिक्स करके एक अलग ही किस्म की फ्रूट चाट बना सकती हैं। इसमें आप पपीता और सेब मिलाकर मस्त मिक्सअप बना सकते हैं।

5. सेहरी में फल जरूर शामिल करें

सेहरी में फलाहार करना न भूलें। क्योंकि फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये आपको दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं। रमजान की सेहरी में नारियल, एवोकाडो, संतरा, नाशपाती, सेब, तरबूज, आदि फलों का जायका ले सकते हैं। तो इन सभी नायाब नेअमतों को सेहरी में शामिल करके आप रोजे की हालत में भी तंदुरुस्त रह सकते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

1 घंटा ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago