भारत

Ramadan Shopping: रमजान की खरीदारी यहां से करें, मुस्लिम महिलाएं ध्यान दें

Ramadan Shopping: रमजान (Ramadan 2024) का पाकीजा महीना शुरू हो चुका है। दुनियाभर के मुसलमान भाई-बहन रमजान के महीने में रोजे रख रहे हैं, तरावीह पढ़ रहे हैं। रमजान में भारत के मुस्लिम बंधु न केवल खाने-पीने की चीजों को जमकर खरीदते हैं बल्कि घरों की भी सजावट करते हैं। परदों से लेकर दस्तरखान तक खरीदे जाते हैं। जैसे दीवाली पर हिंदू भाई अपने घरों को सजाते हैं, ठीक वैसे ही रमजान में मोमिन मर्द और औरतें दिल खोलकर शॉपिंग करते हैं। खजूर से लेकर नए कपड़ों तक की खरीदारी (Ramadan Shopping) रमजान में बहुत बड़े पैमाने पर की जाती हैं। हमने इन्हीं बातों का ख्याल रखते हुए आपके लिए दिल्ली के मशहूर शॉपिंग प्लेस की सूची लेकर आए हैं। दिल्ली के ये बाजार रमजान की खरीदारी के लिहाज से काफी किफायती हैं। यहां आप रमजान की ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Ramadan Sehri Diet: सेहरी में ये 5 चीजें खाएं, पूरा दिन तरोताजा फील करेंगे

दिल्ली में यहां से करें रमज़ान की खरीदारी

1. चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे बजट वाले बाजारों में से एक है। अच्छी तरह से फैला हुआ ये पुराना चांदनी चौक का बाजार रमजान के महीने में अलग ही नजर आता है। यहां कई छोटे छोटे बाजार हैं जिनमें अलग अलग सामान किफायती दामों में मिलते हैं। जैसे कपड़े और बॉर्डर के लिए किनारी बाजार तो मसाले और सूखे मेवे के लिए खारी बावली बाजार रोजेदारों की पहली पसंद है। चांदनी चौक में रमजान के दौरान आप कपड़े, सजावट के सामान, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और सेवई जैसी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

2. सदर बाजार

सदर बाजार दिल्ली में एक ऐसी जगह है जहां से आपको सब कुछ मिलेगा वो भी बहुत सस्ते रेट में। रमजान में आप अपने लिए कुर्ते पाजामा खोज रहे हों या मुस्लिम बहनें गहने या घर की सजावट और जरूरत का कोई सामान खोज रही हो, आप सदर बाजार चले जाएं। रमजान के महीने में सदर बाजार की रौनक इफ्तार के वक्त देखने लायक होती है। रमज़ान की खरीदारी के लिए आप एक बार इस मार्केट में हमारे कहने पर जरूर जाएं। आपका पैसा वसूल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में रमजान की रौनक नजर आने लगी, खजूर, टोपी, सुरमे और इत्र की डिमांड बढ़ी!

3. लाजपत मार्केट

लाजपत मार्केट में रमज़ान की खरीदारी के लिए एक से बढ़कर एक आईटम मौजूद हैं। खासकर घर की सजावट को लेकर चीजें यहां मिलेंगी, जैसे टेबल और कुर्सियों के लिए कवर, परदे, बेडशीट और दस्तरखान आप यहां से काफी कम दामों में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से बुर्के, पठानी सूट, सलवार सूट, और बाकी चीजों को खरीद सकते हैं जो कि आपको कम रेट में मिल जाएंगी। कुल मिलाकर रमजान में दिल्ली में खरीदारी का अपना ही मजा है।

4. जामा मस्जिद मीना बाजार

दिल्ली गए और जामा मस्जिद के बाहर मीना बाजार नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा। रमजान के महीने में वैसे ही जामा मस्जिद मार्केट में भारी भीड़ रहती हैं। रोजेदारों का हुजूम यहां इफ्तार करने के बाद जमकर खरीदारी करता है। यहां पर आपको कम दामों में कपड़े, जूते, फोन और मोबाइल फोन की एसेसीरीज मिल जाएंगी। तो रमजान में इबादत के साथ थोड़ी शॉपिंग भी कर आए।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

3 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

4 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

5 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

5 घंटे ago