भारत

रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! घर बैठे होंगे मंगला आरती के दर्शन

Ramlala Aarti Live Telecast: देश-विदेश में रह रहे रामभक्तों के लिए सरकारी चैनल दूरदर्शन ने बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अयोध्या के रामलला मंदिर में होने वाली मंगला आरती (प्रथम आरती) का प्रतिदिन सुबह लाइव टेलीकास्ट करेगा। इस संबंध में दूरदर्शन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है।

क्या लिखा दूरदर्शन ने अपनी पोस्ट में

दूरदर्शन ने एक्स पोस्ट में लिखा है, ‘मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी। अब हर दिन होंगे प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन! देखिए अयोध्या में श्री रामलला मंदिर से नित्य आरती का #Live प्रसारण, प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे सिर्फ #DDNational पर।’

यह भी पढ़ें: अयोध्या के मतलब ने सबको चौंकाया, जानिए क्या है Ayodhya का अर्थ

अस्थाई रूप से दूरदर्शन करेगा लाइव टेलीकास्ट

दूरदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिदिन सुबह आधे घंटे तक रामलला की प्रथम आरती का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रथम आरती को मंगला आरती भी कहा जाता है। शुरूआत में कुछ महीनों तक दूरदर्शन के पास यह जिम्मेदारी रहेगी। बाद में मंदिर का प्रबंधन देख रहे रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अयोध्या के राममंदिर में होती हैं 6 आरतियां

अयोध्या में विराजमान रामलला के मंदिर में प्रतिदिन छह आरतियां होती हैं। इनमें मंगला आरती सुबह 4.30 बजे, श्रृंगार आरती सुबह 6.30 बजे, राजभोग आरती दोपहर 12 बजे, उत्थापन आरती दोपहर 2 बजे, संध्या आरती सायं 7 बजे तथा शयन आरती रात्रि 10 बजे होगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भक्त भी इन आरतियों में सम्मिलित हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

मंगला आरती, श्रृंगार आरती और शयन आरती में भाग लेने के लिए भक्तों को एंट्री पास लेना होगा तथा आरती आरंभ होने से लगभग 15 मिनट पूर्व ही वहां पर आना होगा। शेष आरतियों में भाग लेने के लिए किस प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं होगी।

Morning News India

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

15 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

19 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

19 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

19 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

20 घंटे ago