Categories: भारत

Ram Mandir: रामलला नहीं करेंगे अयोध्या भ्रमण, वजह का खुलासा हुआ

 

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 'रामलला' की मूर्ति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रभु श्री राम की मूर्ति का चयन कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अब 'रामलला' का  नगर भ्रमण अब नहीं किया जाएगा। चंपत राय ने खुलासा किया कि रामलला की मूर्ति श्यामल रंग की होगी। 

 

51 इंच ऊंची होगी रामलला की मूर्ति 

 

चंपत राय के मुताबिक जिस मूर्ति का चयन हुआ है, वह 5 वर्षीय रामलला की है। रामलला की मूर्ति पैर की उंगली से आंख की ललाट तट 51 इंच ऊंची है। 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ होगा और 18 जनवरी को दोपहर में रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। 

 

यह भी पढ़े: राम मंदिर की ये हैं 10 खास बातें, जो कोई नहीं जानता

 

बैठक में तीन प्रतिमाओं पर हुई चर्चा 

 

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला की मूर्ति डेढ़ टन की है। श्यामल मूर्ति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। बीते दिन राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ग्यारह सदस्यों की बैठक में मूर्ति का फैसला हुआ था। बैठक में तीन मूर्तिकारों की मूर्ति पर चर्चा हुई थी। 

 

यह भी पढ़े: जुबिन नौटियाल के इस राम भजन ने छूआ PM मोदी का दिल

 

काले पत्थर की होगी रामलला की मूर्ति 

 

दरअसल दो मूर्तियां कर्नाटक के काले पत्थर से और तीसरी मूर्ति राजस्थान के मकराना के सफेद पत्थर से बनी थी। इनमें से एक का चयन किया गया। एक जनवरी को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया था कि रामलला की मूर्ति काले पत्थर की होगी, जिसे मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

भजनलाल ने खोला पिटारा, लाखों युवाओं को नौकरी का मौका…..बिना परीक्षा लॉटरी से सिलेक्शन

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 : नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका हमारे यूट्यूब चैनल मॉर्निंग…

36 मिन ago

भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, अगले 4 दिन तक रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Rajasthan News : भजनलाल सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 28 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Top 10 Big News of 28 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago

‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सफल बनाने के लिए CM Bhajanlal Sharma ने झोंकी पूरी ताकत

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ‘राइजिंग राजस्थान’…

18 घंटे ago

वो सीट जहां से देश की सबसे अमीर महिला Savitri Jindal लड़ र​ही है चुनाव

India Richest Women Savitri Jindal: हरियाणा विधानसभा चुनावों में हर दिन राजनीति गरमा रही है।…

19 घंटे ago

Top 20 News Today: 27 सितंबर 2024 की टॉप 20 न्यूज अपडेट, पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Top 20 News Today : आपको मॉर्निंग न्यूज इंडिया एक ही न्यूज में उपलब्ध करवा…

19 घंटे ago