भारत

Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!

Ramzan Ka Chand: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान बस कुछ ही दिन में आने वाला है। इस पाकीजा महीने का मुस्लिम बंधु साल भर से बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस मुकद्दस महीने में गुनाहों की बख्शिश होती है, नेकियों में इजाफा होता है। बंदा तीस दिन के रोजे रखकर बुरे कामों से दूर हो जाता है। अल्लाह की रज़ा के लिए वह भूख प्यास बर्दाश्त करके सब्र का पहाड़ बन जाता है। इस साल 2024 में रमजान का चांद जल्द ही नजर आ सकता है। भारत में Ramzan Ka Chand अगले दो तीन दिन में दिख सकता है। अरब देशों में रमजान का चांद 10 मार्च को नजर आ सकता है। हम आपको बताएंगे कि भारत में इस दिन Ramzan Ka Chand नजर आएगा ताकि आपकी रमजान की तैयारी में कोई कमी न रहे।

यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand Dekhne Ki Dua: रमजान का चांद देखने की दुआ, मुसलमान नोट कर लें!

भारत में इस दिन दिखेगा Ramzan Ka Chand

भारत में Ramzan Ka Chand अरब देशों के एक दिन बाद दिखाई देता है। चूंकि हिजरी कैलेंडर में हर साल 11 दिन महीने ऊपर खिसक जाते हैं, इसीलिए इस साल अरब में 10 मार्च को रमजान का चांद नजर आने की पूरी संभावना है। इस आधार पर भारत में Ramzan Ka Chand 11 मार्च 2024 की शाम को नजर आ सकता है। बाकी जामा मस्जिद दिल्ली की हिलाल कमेटी अंतिम निर्णय अरब देशों में चांद दिखने के बाद ही लेती है। यानी पहला रोजा 12 मार्च 2024 की सुबह रखा जाएगा। खत्म सेहरी का वक्त इंशाअल्लाह 5 बजकर 18 मिनट पर रहेगा, वही इफ्तार का वक्त शाम 6 बजकर 27 मिनट होगा।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan Time 2024: जयपुर में पहला रोजा इस दिन होगा, सेहरी और इफ्तार का टाइम नोट कर लें!

अरब देशों में Ramadan एक दिन पहले क्यों?

अरब देशों का टाइम जोन भारत से आगे चलता है, इसीलिए हमारे यहां चांद अगले दिन नजर आता है। वहां एक दिन पहले ही रमजान या ईद का चांद नजर आ जाता है। इस साल सऊदी अरब में रमजान का चांद 10 मार्च 2024 को दिखने के आसार है। भारत में 11 मार्च की शाम को Ramzan Ka Chand नजर आ सकता है।

ईद कब होगी 2024 में?

रमजान के पूरे होने पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल ईद उल फित्र का त्योहार भारत में 10 या 11 अप्रैल 2024 को मनाया जा सकता है। चांद नजर आने पर ही ईद मनाने की आधिकारिक घोषणा की जाती है। हर साल हिजरी महीने 11 दिन ऊपर खिसक जाते हैं। तभी तो 33 साल में ये त्योहार पूरा एक कालचक्र कंपलीट कर लेते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago