भारत

Ramzan Ka Chand: रमजान में पुरूष ये कपड़े पहने, मिलेगा बहुत ज्यादा सवाब!

Ramzan Ka Chand: माहे रमजान का पाकीजा महीना बस एक दिन और दूर है। जी हां, अरब देशों में आज शाम को रमजान का चांद दिखने की पूरी संभावना है। ऐसे में भारत में रमजान का चांद (Ramzan Ka Chand) 11 मार्च को नजर आ सकता है। रमजान के महीने में मुस्लिम बंधु सारा दिन इबादत और कुरान मजीद की तिलावत में मशगूल रहते हैं। वैसे तो मुस्लिम बंधु सफेद कुर्ता पाजामा ही ज्यादा पहनते हैं, लेकिन रमजान में मुसलमान मर्द और औरत दोनों ही खास परिधान ज्यादा पहनते हैं। हम आपको बताएंगे कि Ramzan Ka Chand दिखते ही मर्द हजरात कौनसी पोशाक पहने जिससे ज्यादा सवाब मिले।

यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!

Ramzan में मर्द क्या कपड़े पहने?

इस्लाम में मर्द हो या औरत, सबके लिए कपड़े पहनने का एक सलीका बताया गया है। खास तौर पर नमाज के लिए मर्दों का सतर छुपा होना जरूरी है। सतर यानी नाभि से लेकर घुटनों तक की जगह को सतर कहा जाता है। रमजान में इन दिनों सफेद रंग का अबाया ड्रैस काफी मशहूर हो रहा है। अरब के शेख इस लिबास को रमजान में खास तौर पर पहनते हैं। भारत में हम इसे झुब्बा भी कहते हैं। इसमें पूरा शरीर ढक जाता है। केवल पैर नजर आते हैं।

भारत में मुस्लिम मर्द क्या पहनते हैं?

भारत में Ramzan Ka Chand नजर आते ही मुस्लिम मर्द अपना सफेद कुर्ता पाजामा या फिर पठानी सूट निकाल कर धोकर इस्त्री करके पहनते है। यहां पर झुब्बा पहनने का उतना चलन नहीं है। लेकिन इन दिनों भारतीय मुस्लिम भी अरबी लिबास के शौकीन हो रहे हैं। हालांकि नबी ए करीम को सफेद कुर्ता और पाजामा या फिर पाजामे की जगह तहमत बहुत पसंद थी। नबी की सुन्नत होने से मुस्लिम बंधु ज्यादातर सफेद लिबास में ही नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: इस देश में होता है 22 घंटे का रोजा, भारत में इतने घंटे का रहेगा!

भारत में कब से है Ramzan?

भारत में Ramzan Ka Chand कल यानी 11 मार्च 2024 को नजर आने की संभावना है। अरब देशों में आज शाम को पता चल जाएगा। अगर वहां आज रमजान का चांद नजर आ गया तो फिर हमारे यहां मंगलवार 12 मार्च 2024 को पहला रोजा होगा। मुस्लिम मर्द रमजान में ज्यादातर इस्लामी पोशाक ही पहनते हैं। क्योंकि मौजूदा आधुनिक परिधान शरीर को जीनत तो दे देते हैं, लेकिन सुकून और रूहानी कैफियत तो सफेद लिबास में ही मिलती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

14 मिन ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

50 मिन ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

2 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

3 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

6 घंटे ago