भारत

Ramzan Kab Hai: रमजान का कुरान से क्या है कनेक्शन, मुस्लिम बंधु भी नहीं जानते!

Ramzan Kab Hai: शाबान के महीने के बाद हर मुसलमान के जेहन में एक ही सवाल घूम रहा है कि Ramzan Kab Hai, जी हां, शबे बारात के बाद अब पवित्र महीना रमजान आने को है। Ramzan Kab Hai इस सवाल का जवाब है कि भारत में 11 मार्च 2024 को पहला रोजा हो सकता है। नहीं तो 12 मार्च 2024 से तो कंफर्म रमजान का महीना शुरु होने वाला है। रमजान के पवित्र महीने में कुरान शरीफ का महत्व बढ़ जाता है। हम आपको बताएंगे कि आखिर रमजान का कुरान के साथ क्या कनेक्शन है जो मुस्लिम बंधु Ramzan में कुरान शरीफ की तिलावत ज्यादा करते हैं। साथ ही रमजान से जु़ड़ी अन्य जानकारी भी आपको देंगे।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2024 Hindi: शबे बारात के बाद आ गया पवित्र महीना, मिलेगी सीधे जन्नत में एंट्री!

Ramadan का कुरान से क्या है कनेक्शन?

माहे रमजान के महीने में बंदों पर अल्लाह तआला की खास कृपा होती है। इसी महीने की आखिरी ताक रातों में कुरान शरीफ आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर नाज़िल हुआ था। यही वजह है कि मुस्लिम बंधु रमज़ान के महीने में कुरान शरीफ की कसरत से तिलावत करते हैं। लैलतुल कद्र की वो रात रमजान की आखिरी विषम रातों जैसे 21,23,25,27,29 रातों में से कोई एक रात होती है।

तिलावत किसे कहते है?

मुसलमान जब कुरान मजीद का पाठ करता है तो उसे कुरान की तिलावत करना कहते हैं। कुरान में तीस अध्याय है जिन्हें तीस सिपारे या पारे कहा जाता है। कुल 114 सूरतों को तीस अलग अलग सिपारों में बांटा गया है। पहली सूरत सूरह फातिहा कहलाती है। जिससे नमाज की शुरुआत होती है। वही आखिरी सूरत सूराह नास है, जिसे अक्सर नजर लगने या बुरी बला को दूर करने के लिए दम करते वक्त पढ़ा जाता है।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2024: भारत में रमजान कब से है, तारीख नोट कर लें!

रमजान 2024 में क्या खास है?

इस साल मार्च के महीने में 11 मार्च से रोजे की शुरुआत होने वाली है। हर साल हिजरी मुस्लिम कैलेंडर में 11 दिन कम होते जाते हैं। मतलब मार्च वाले रोजे 34 साल पहले 1992 में आए थे। चांद पर आधारित होने की वजह से हिजरी साल में ये 11 दिन की कटौती हर साल होती जाती है। मतलब इस साल ईद उल फितर 9 अप्रैल या 10 अप्रैल 2024 को मनाई जा सकती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago