नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की सक्सेफुल लैंडिंग होने पर पूरा देश जश्न मना रहा है। यह भारत के लिए गौरव की बात है। वहीं अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान की लैंडिंग वाली जगह को 'शिवशक्ति' नाम दिया। इस पर विपक्षियों ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी चांद पर नहीं गए है, और चंद्रयान की रिसर्च बीजेपी आईटी सेल ने नहीं की है। बीजेपी इसरो पर राजनीति करना चाहती है।
यह भी पढ़ें : TOP TEN – 28 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें
नामकरण करना हास्यस्पद
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने लैंडिंग पॉइंट का नामकरण करने पर उसे एक मजाक बताया है। उन्होनें कहा कि यह बहुत ही हास्यस्पद है कि अब मून लैंडिंग पॉइंट का भी नाम रखा गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए कहा- हम नाम रखने वाले कौन होते हैं, हम चंद्रमा के मालिक नहीं हैं। इसके साथ ही अल्वी ने यह भी कहा कि नामकरण वाली बात पर दूसरे देश हम पर हसेंगे।
यह भी पढ़ें : 1.44 लाख की जैकेट पहन गहलोत से मिली एक्ट्रेस जैकलीन, खूबसूरती देख हैरान
बीजेपी ने इसरो को बनाया कैंपेन टूल
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा यह पहली बार नहीं है जब इसरो का लैंडर चांद पर गया है। चंद्रयान को चांद पर भाजपा ने नहीं पहुंचाया। भाजपा को ये ध्यान रखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी चांद पर नहीं गए है। बीजेपी ने 2024 चुनाव के लिए, इसरो को कैंपेन टूल बना लिया है। चंद्रयान को लेकर राजनीति करना शुरू कर दिया है।
अडाणी चांद पर बनाएंगे अर्थ फेसिंग फ्लैट
मोइत्रा ने अडाणी का जिक्र करते हुए मून मिशन पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होनें कहा – अडाणी अब चांद पर अर्थ फेसिंग फ्लैट बनाएंगे और इसके लिए अडानी को टेंडर लेने की जरूरत नहीं है। मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह भी लिखा चांद पर रहने के लिए मुस्लिमों को परमिशन नहीं दी जाएगी। वहां पर केवल शुद्ध शाकाहारी लोगों के लिए ही फ्लैट्स होंगे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज! अशोक गहलोत पहुंचे देखने
इसरो चीफ बोले- पीएम को नामकरण करने का अधिकार
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा- चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाली जगह का नामकरण किया गया है। इसमे कोई बुराई वाली बात नहीं है। शिव-शक्ति नाम में कुछ गलत नहीं है। उन्होनें कहा कि पीएम होने के नाते उनको नाम रखने का अधिकार है।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…