Categories: भारत

मुझको पहचानों मैं हूं धोखेबाज पति नंबर वन

उम्र 66 साल और आरोप 27 शादियां। ओडिशा के इस शख्स की पहचान सबसे बड़े धोखेबाज के रूप में करें तो कम नहीं होगा। रमेश स्वेन नाम के इस इंसान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय में मामला दर्ज किया गया है। यही नहीं इस धोखेबाज पति पर शादियों के साथ पत्नियों के साथ लाखों की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। ओडिशा पुलिस ने बीते साल इस मामले में आरोपी स्वेन को गिरफ्तार किया था। 

10 राज्य और 27 पत्नियां

ओडिशा पुलिस ने आरोपी रमेश स्वेन को 10 राज्यों में 27 महिलाओं को धोखा देकर उनसे शादी करने का मामला दर्ज किया था। इन महिलाओं से शादी करने के साथ स्वेन ने इनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी भी की है। इस मामले में वहां की पुलिस ने स्वेन के साथ उनकी पत्नियों और सौतेली बहन व ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। जिन्हें हाईकोर्ट की तरफ से जमानत भी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारियों का कहना है कि जांच एजेंसी राज्य सरकार के साथ संपर्क कर जांच कर रही है। स्वेन पर 2006 और 2011 में भी करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं। 

एक बार में रखता था तीन बीवियां साथ

भुवनेश्वर में जब स्वेन रहता था तो उसके पास कम से कम तीन किराये के घर थे। जहां वो अपने साथ एक बार में तीन बीवियों को रखता था। उसकी पत्नियों के अनुसार स्वेन उनसे पैसे भी मांगा करता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विशेष दल ने 13 फरवरी को 8 महीनों की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया। मई 2021 में दिल्ली में रहने वाली एक पत्नी ने शिकायत दर्ज की थी। स्वेन से उसकी मुलाकात एक मेट्रीमोनी साइट पर हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नियों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ की चार्टर्ड अकाउंटेंट, असम की डाॅक्टर, आईटीबीपी की असिस्टेंट कमांडेंट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की वकील और केरल की एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं। 

 

Ambika Sharma

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

13 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago