Roje Kab Se Hai: माहे रमजान की दस्तक हो चुकी है। सऊदी अरब में आज शाम 10 मार्च 2024 को रमजान का चांद नजर आने की पूरी संभावना है। ऐसे में भारत में भी जल्द ही रमजान शुरु हो सकता है। Roje Kab Se Hai इस सवाल का जवाब हम आपको बताने वाले हैं। भारत में Roje Kab Se Hai इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा। फिलहाल मुस्लिम बंधु पाकीजा महीने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!
रोज़े कब से है भारत में?
(Roje Kab Se Hai)
रमजान का चांद आज शाम 10 मार्च 2024 में सऊदी अरब में नजर आ सकता है। वही भारत में बात करें तो रमजान का चांद 11 मार्च 2024 को नजर आ सकता है। यानी Roje Kab Se Hai इस सवाल का जवाब है कि भारत में रोजे 12 मार्च से शुरु होने की संभावना है। 11 मार्च 2024 की शाम को मगरिब की नमाज के बाद आसमान में नाखून जैसा रमजान का चांद नजर आ सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर रमजान का चांद 12 मार्च 2024 की शाम को नजर आएगा।
पहली तरावीह कब से है?
रोजे का चांद दिखते ही शाम से ही पहली तरावीह शुरु हो जाती है। मतलब कि अगर 11 को चांद भारत में नजर आता है तो पहली तरावीह की नमाज भी मंगल की शाम को ही हो जाएगी। तरावीह की नमाज में 20 रकाअत अतिरिक्त पढ़ी जाती है। ईशा की नमाज के बीच में ही तरावीह की नमाज अदा की जाती है।
यह भी पढ़ें: Ramadan Taraweeh Dua Hindi: तरावीह की दुआ हिंदी में, मुस्लिम बंधु याद कर लें!
ईद (Eid 2024) कब है?
भारत में अगर पहला रमजान 12 मार्च 2024 को होता है तो इसके अनुसार 9 अप्रैल को ईद का चांद नजर आ सकता है। वरना 10 अप्रैल को ईद का चांद दिखाई देगा। तीस रोजों के बाद मुस्लिम बंधु ईद मनाते हैं। आप सबको Morning News India Jaipur की पूरी टीम की तरफ से रमजान की दिली मुबारकबाद।