Categories: भारत

जीवा हत्याकांड: वकील बन आया हमलावर, कोर्ट रुम में छलनी हुए लॉ एंड ऑर्डर

मुख्तार गैंग के शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक बुधवार शाम को हमलावर वकील की ड्रेस में आया था और कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने ही कुख्यात गैंगस्टर जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में 18 महीने की बच्ची और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि 10 फरवरी, 1997 को भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या मामले में जीवा को 2003 में उम्रकैद की सजा हुई थी। 

TOP TEN – 8 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

बुधवार को लखनऊ के सिविल कोर्ट में जो हत्याकांड हुआ उसकी तस्वीरें पूरे देश में फैल चुकी है। वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने पुलिस और लॉ एंड ऑर्डर के सारे दावों को छलनी कर दिया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राज्य में कानून व्यवस्था की मजबूती के दावे करके सुरक्षा देने में फेल पुलिस व्यवस्था की नाकामी सबके सामने आ गई। बुधवार को मुख्तार अंसारी के पुराने करीबी माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को पेशी के लिए लखनऊ कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। कोर्ट रुम में हमलावर वकील के रुप में आया। पहले एक गोली मारी, फिर कोर्टरूम में भागे, फिर कोर्टरूम में ही गेट पर गोली मारी। इस तरह संजीव जीवा को कुल 6 गोलियां चलाकर वहीं ढेर कर दिया। 

 

10 पुलिसकर्मी भी नहीं संभाल सके मोर्चा

संजीव माहेश्वरी की अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए और हमलावर आसानी से अपना काम कर गए। हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा और सिपाही मोर्चा तक नहीं संभाल सके। संजीव माहेश्वरी की अभिरक्षा में 10 पुलिसकर्मी तैनात थे। इन सभी पुलिसकर्मियों के पास इंसास रायफल थी। अंधाधुंध गोलियां चलने से सभी पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। अधिवक्ता आमिर सिद्दीकी ने पिस्टल की मैग्जीन खत्म होने पर हमलावर को दबोचा।

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

1 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

16 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago