Categories: भारत

सचिन पायलट पर गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा का हमला, बताया हंसी का पात्र

जयपुर। इस समय राजस्थान कांग्रेस में जबरदस्त उथल—पुथल मची हुई है। क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जंग चल रही है। इसी बीच भाजपा ने भी अपनी खतरनाक चाल चल दी है। इसके तहत भाजपा बीकानेर से सांसद मेघवाल को केंद्रिय कानून मंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच 'जुबानी जंग' चल रही है। वहीं, इसी बीच मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने गुरुवार को सचिन पायलट पर जमकर हमला बोला।

 

सचिन पायलट ने मंच पर छूए शेखावाटी के भीष्म पितामह के पैर, संकट में आ सकती है भाजपा 

 

सर्वोच्च संवैधानिक पद को लेकर किया कमेंट
विधायक संयम लोढ़ा ने सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब भी वो रूठ गए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक पीतल का गेट है। उस गेट से सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन लोग आते हैं। उस गेट से जाने के लिए पहले सचिन पायलट रूठ गए। फिर सचिवालय की बात आई तो जिद्द पकड़ कर बैठ गए कि मुख्यमंत्री कार्यालय में ही मेरा ऑफिस होगा। वो हो नहीं सकता था तो फिर रूठ गए। फिर उपमुख्यमंत्री से हट गए तो जो सरकारी बंगला मिला, वो अब तक खाली नहीं किया। उपमुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद सीनियरटी नहीं होने के बाद भी आगे की सीट ली।

 

हनुमानगढ़ में एक पेड़ ने रोक दी पूरी ट्रेन, जानिए किन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

 

पायलट वसुंधरा की पोल खोल रहे
संयम लोढ़ा ने कहा कि वसुंधरा राजे के शासन काल के भ्रष्टाचार के जिन मुद्दों का जिक्र पायलट कर रहे है, उन्हें मैंने पूरे 5 साल उठाया। तब वो हमारे साथ खड़े नहीं हुए। पेपर लीक के मामले में भी हमारे साथ खड़े नहीं रहे। अब 'नाखून कटवा' कर सचिन पायलट शहीद बनना चाहते हैं। यह राजस्थान की जनता है। सब जानती है। चुनावी वर्ष में सब याद क्यों आता है। पायलट को पिछली सरकारों के घोटालों की याद क्यों आ रही है, सब अच्छी तरह जानते हैं।

 

भाजपा ने चुनावों से पहले चल दिया खतरनाक दांव, राजस्थान के इस बड़े नेता को बनाया कानून मंत्री

 

सचिन पायलट को दी नसीहत
संयम लोढ़ा ने सचिन पायलट को नसीहत देते हुए कहा कि पायलट खुद को हंसी का पात्र ना बनाएं, जिस पार्टी में हो, उस पार्टी के अनुशासन और मर्यादा में काम करें। पायलट बार-बार ये जरूर कहते हैं कि हम लड़े, हमें जनता ने खड़ा किया और हमें खड़ा किया तो हम जीत गए। उनकी बातों को समाज गंभीरता से नहीं लेता है। और जो पायलट के साथ दिख रहे हैं, ये सब प्रायोजित है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago