रामनवमी पर शुरु हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उपद्रवियों ने फिर से जमशेदपुर में अशांति फैलाने की कोशिश की है। शनिवार को जमशेदपुर में लोगों की भावना को भड़कानें का प्रयास किया गया। शनिवार की रात को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। रविवार को उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और दुकानों में आग लगाना शुरु कर दिया। देर रात पुलिस प्रशासन की सहायता से मामला शांत हुआ।
खुलेआम पार्टी की धज्जियां उड़ाना पायलट को पड़ सकता है भारी, केंद्रीय समिति एक्शन लेने के मूड में
ऐसे शुरु हुआ झगड़ा
जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो पक्षों में झंडे को लेकर झगड़ा शुरु हुआ। कुछ असामाजिक तत्वों ने झंडे के बांस में मांस से भरा बैग बांध दिया। इसी मामले में रविवार को हिंसा भड़क उठी और पत्थरबाजी शुरु हो गई। पत्थरबाजों ने दुकानों में आग लगाना शुरु कर दिया। खबरों के अनुसार कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
Top ten – 10 अप्रैल 2023 Morning News की ताज़ा खबरे
सोमवार सुबह पुलिस प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर अफवाहों पर रोक लगाई। इसके बाद जमशेदपुर में धारा-144 लागू की गई। वहीं सुरक्षा बलों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। अभी स्थिति सामान्य है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…