Categories: भारत

महाराष्ट्र में सीनियर पवार और जूनियर पवार के बीच रोमांचक लड़ाई, दोनों की आज अलग-अलग बैठक

महाराष्ट्र में NCP से अलग होकर अजित पवार ने शिंदे सरकार में सीधे डिप्टी सीएम का पद पा लिया है। वहीं अपनी नई पार्टी बनाने में भी देरी नहीं की। मंगलवार को उन्होनें अपनी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और नेता अजित पवार दोनों ही आज अपने समर्थक विधायकों, सांसदों की बैठक का आयोजन करने जा रहे हैं। ये दोनों ही अलग-अलग स्थानों पर बैठक का आयोजन करेंगे। 

 

भाजपा के दबंग नेता की शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल, नशे में युवक पर किया पेशाब

 

किन स्थानों पर होगी दोनों गुट की बैठक

NCP प्रमुख शरद पवार ने दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में मीटिंग का आयोजन रखा है। यहां दोपहर 3 बजे शरद गुट के समर्थक विधायक और सांसद बैठक में भाग लेंगे। वहीं अजित गुट की बैठक सुबह 11 बजे बांद्रा के भुजबल नॉलेज सिटी में होगी। शरद पवार ने सोमवार को 5 जुलाई की बैठक में शामिल होने वाले नेताओं और पदाधिकारियों को अपने साथ पार्टी की वफादारी का एफिडेविट भी साथ में लेकर आने को कहा था। इसके लिए व्हिप भी जारी किया था। 

 

विधायकों का गणित

अब एनसीपी का सारा खेल विधायकों के ऊपर निर्भर करता है। कुल 53 विधायकों में से जिस गुट में जितने ज्यादा विधायक, वही असली NCP होने का संवैधानिक दावा कर सकेगा। विधायक किसी भी नेता का गणित बिगाड़ सकते हैं। इस बीच, अजित गुट ने अपने साथ 42 विधायकों के समर्थन की बात कही है। लेकिन कुछ विधायकों का कहना है कि अनजाने में उनके हस्ताक्षर लिए गए। वहीं सोशल मीडिया पर शरद पवार के समर्थकों की लिस्ट पोस्ट की गई। इनमें अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, जयंत पाटिल, रोहित पवार, संदीप क्षीरसागर, प्राजक्त प्रसादराव तनपुरे शामिल हैं।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago