Categories: भारत

महाराष्ट्र हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट सेवा की बंद

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के अहमदनगर और अकोला शहर में हिंसा के कारण तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। अहमदनगर के शेवगांव में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। वहीं अकोला में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों ही घटनाओं के बाद माहौल बिगड़ा हुआ है। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्थिति पर काबु पाने का प्रयास किया। आपसी झड़प में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। हालांकी झड़प में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है वहीं पुलिस ने झड़प में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जुलूस के दौरान हुई थी हिंसा

14 मई को छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान अहमदनगर के शेवगांव में दो पक्षों में पथराव हो गया।  दरअसल शोभायात्रा के दौरान एक समूह  ने अचानक ही पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव के दौरान कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इस पुरे मामले में दूसरे समूह के मुताबिक धार्मिक स्थल पर पथराव किया गया था। जिसके चलते जुलूस पर पथराव किया गया। हिंसा के भडकते ही लोगों ने दुकानें बंद कर दी ओर बचाव करते हुए इधर उधर भागने लगे। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची ओर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को मौके से खदेड़ भगाया। पुलिस ने इस मामले को लेकर 102 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दि है।

मामूली विवाद पर भड़की हिंसा

13 मई को अकोला में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं झड़प के दौरान तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद हिंसक घटना के बाद भारी भीड़ ने पुलिस स्टेशन के बाहर मार्च भी निकाला। पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है इसके साथ ही इंटरनेट सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

3 मिनट ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago