भीषण चक्रवात में बदला बिपरजॉय आज गुजरात के के तटीय इलाकों से टकराने वाला है। इसके लिए NDRF की 33 टीमें तैनात की गई है। वहीं अब तक समुद्र तट से सटे 50 हजार से ज्यादा लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बिपरजॉय के असर से बुधवार को गुजरात के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने इस तूफान के चलते भारी तबाही को लेकर चेतावनी दी है।
TOP TEN – 15 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। आज शाम 4-8 बजे के बीच बिपरजॉय कच्छ के जखाऊ से कभी भी टकरा सकता है। इसके चलते BSF अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात किए हैं। वहीं विपदा से निपटने के लिए सारे प्रयास कर लिए गए हैं। चक्रवात की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।
अति गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है। तटीय इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया बुधवार सुबह तक पूरी कर ली गई। 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। इस तूफान के चलते मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…