भारत

Shab e Barat Date: ईद से पहले मुसलमानों का बड़ा त्योहार आ गया!

Shab e Barat Date: मुसलमानों के लिए साल भर में गिने चुने त्योहार है। जैसे ईद बकराईद मुहर्रम बारावफात। अब इस फेहरिस्त में आप शबे बारात को भी जोड़ ले। इस समय पवित्र महीना शाबान चल रहा है। इसके बाद माहे रमजान आने वाला है। शाबान के महीने की 14वी रात को Shab-e-Barat का त्योहार मनाया जाता है। इस साल शाबान का चांद 11 फरवरी 2024 को नजर आया था। तो Shab-e-Barat फरवरी के आखिरी सप्ताह में मनाई जाएगी। इस दिन मुसलमान Shab-e-Barat Ka Roza भी रखते हैं। रमजान की तरह की इसमें भी सहरी और अफ्तारी की जाएगी। तो चलिए Shab e Barat Date को लेकर हम आपको जरूरी जानकारी मुहैया करा देते हैं।

यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat Ka Roza: भारत के मुस्लिम शब-ए-बरात का रोजा इस दिन रखेंगे

Shab-e-Barat क्या है?

शब का मतलब है रात और बारात का मतलब है बरी होना, यानी शाबान की वो मुकद्दस रात जिसमें इंसान गुनाहों से बरी हो जाता है। रात भर इबादत करके अल्लाह के सामने अपने गुनाहों की माफी मांगकर बंदा इस रात में गुनाहों से बरी हो जाता है। मौला की अदालत में इस रात कर्मों का लेखा जोखा पेश किया जाता है। इंसान की जिंदगी मौत और तक्दीर को लेकर अहम फैसले इसी Shab-e-Barat की रात में होते हैं।

भारत में Shab-e-Barat किस Date को है?

भारत में Shab-e-Barat शाबान की 14वी तथा 15वी रात को रखा जाएगा। यानी ग्रेगरी कैलेंडर के हिसाब से 25 फरवरी 2024 को Shab-e-Barat मनाई जाएगी। हालांकि खाड़ी देशों में एक दिन पहले 24 फरवरी को शबे बारात मनाई जाएगी। Shab-e-Barat Ka Roza भी रखा जाता है। इसके लिए आप सुबह फज्र की अजान से पहले रोजे की नियत कर ले। इफ्तारी का समय मगरिब के समय ही होगा। रमजान की तरह ही इस रोजे में भी वो वही नियम लागू होते हैं।

यह भी पढ़ें: Shab E Barat Kab Hai 2024: भारत में इस दिन मनेगी शब ए बारात, सही तारीख नोट कर लो

Shab-e-Barat में क्या करे?

भारत में शबे बारात के दिन हलवा और मीठे जायकेदार व्यंजन बनाए जाते हैं। गरीबों बच्चों और रिश्तेदारों को दावत पर बुलाया जाता है। वही रातभर मुस्लिम कब्रिस्तानों में जाकर बुजुर्गों के लिए फातिहा और मगफिरत की दुआ करते हैं। साथ ही मस्जिदों को रौशनी से सजाया जाता है। कब्रिस्तानों में भी रौशनी की जाती है। कहा जाता है कि इस रात में बंदे की तकदीर तय कर दी जाती है। सालभर क्या होगा वो सब अल्लाह इस रात में लिख देते हैं। तो आपको भी हम यही नसीहत देते हैं कि अगर कोई आपसे नाराज है तो उसे मनाए तभी मौला आपके गुनाह माफ फरमाएगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago