भारत

Shabe Barat 2024: शब-ए-बारात में ऐसे चमकेगी तकदीर, बस ये काम कर लेना!

Shabe Barat 2024: रमजान से पहले मुसलमान शाबान के महीने में Shabe Barat का त्योहार मनाते हैं। शाबान के महीने की 14वीं रात को ये शबे बारात का पर्व मनाया जाता है। इस साल भारत में Shabe Barat का चांद 11 फरवरी 2024 को नजर आया है। इस हिसाब से कल परसों में ही ये त्योहार होगा। Shabe Barat 2024 को लेकर भारत में मुस्लिम बंधु जोरदार तैयारी में लगे हैं। क्या आप जानते हैं कि इस रात में तकदीर तय होती है। यानी इंसान की जिंदगी मौत और रोजी रोजगार को लेकर अल्लाह सारे फैसले इसी पाकीजा रात Shabe Barat 2024 में करते हैं।

यह भी पढ़ें: Shab e Barat Date: ईद से पहले मुसलमानों का बड़ा त्योहार आ गया!

कैसे चमकाए शबे बारात में तकदीर?

मुस्लिम शब-ए-बारात की रात में नमाज और कुरआन शरीफ की तिलावत करते हैं। साथ ही रो रोकर खुदा से अपने गुनाहों की माफी तलब करते हैं। Shabe Barat की रात में न केवल गुनाहों की माफ़ी होती है बल्कि इस रात में बंदे की तकदीर का फैसला भी किया जाता है। तो इस रात में आप खूब सलातुल नमाज पढ़ें और अल्लाह से गिड़गिड़ा कर अपने कबीरा और सगीरा सभी गुनाहों की माफी मांगे। साथ ही सच्ची तौबा भी करे। हो सकता है आपका एक आंसू का कतरा रब्बे कायनात की रहमत आप पर नाजिल करवा दे।

Shabe Barat में और क्या होता है?

Shabe Barat में मरहूमों के लिए मगफिरत की दुआ की जाती है। मस्जिदों और क़ब्रिस्तानों में रौशनी की जाती है। कहा जाता है कि इस रात में कौन पैदा होगा, किसकी इस दुनिया से रुखसती होगी, ये सब लिख दिया जाता है। हर मुसलमान की तकदीर इस रात को लिख दी जाती है। Shabe Barat में अल्लाह द्वारा अपने हर बंदे के लिए साल भर में होने वाले फैसले एक साथ तय कर दिये जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat Ka Roza: भारत के मुस्लिम शब-ए-बरात का रोजा इस दिन रखेंगे

इन बदनसीब बंदों को नहीं मिलेगी माफी?

कुछ बदनसीब मुसलमान ऐसे भी होंगे जिन्हें Shabe Barat की मुकद्दस रात में भी अल्लाह की रहमत का साया नसीब न होगा। एक तो वे जिनसे मां बाप नाराज हो। दूसरे वे जिन्होंने किसी के लिए दिल में नफरत पाल रखी हो। तीसरे वे जो बात बात पर लोगों में फितना फसाद फैलाते हैं। चौथे वे जो चुगली और गीबत करके लोगों को आपस में लड़वाते हैं। साथ ही चुगली करने वाले को भी अल्लाह तआला Shabe Barat में मुआफ नहीं करते हैं। तो अभी भी वक्त है जिन लोगों से नाराज है उन्हें माफ करे तभी मौला आपको माफ करेगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

10 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

11 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

13 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

15 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

16 घंटे ago