भारत

Shaheed Diwas 2024: बापू की 76वीं पुण्यतिथि पर शेयर करें उनके प्रेरणादायक विचार

Shaheed Diwas 2024: 30 जनवरी (Shaheed Diwas 2024) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में देशभर में शहीद दिवस (Shaheed Diwas 2024) मनाया जाता है। राजघाट पर देश की आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि (Martyrs’ Day 2024) अर्पित करते हैं। अपने विचारों की ताकत से बापू ने बिना किसी हथियार के सत्य और अहिंसा के दम पर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था। आज उनकी 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं उनके कुछ चुनिंदा प्रेरणास्पद विचार (Inspirational Quotes by Mahatma Gandhi) जिनको आप शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Shaheed Diwas 2024: महात्मा गाँधी की हत्या का कड़वा सच, मौत को सौभाग्य बताया था

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Inspirational Quotes by Mahatma Gandhi)

1. दूसरों की सेवा में खुद को खपा दो। यह खुद को खोजने का सबसे बेहतरीन तरीका है।

2. काम की अधिकता नहीं, अनियमितता ही आदमी को मार डालती है।

3. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।

4. अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है जो कचरे को हटाकर जगह को चमकदार और साफ कर देता है।

5. आपको इंसानियत में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है, अगर सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता है।

यह भी पढ़ें:Shahid Diwas: राजस्थान सचिवालय में महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, 2 मिनट मौन समेत आयोजित हुए ये कार्यक्रम

6. कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की अहम निशानी है।

7. जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने सही मायने में स्वतंत्रता हासिल कर ली है।

8. कोई तुम्हें एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल उसके आगे कर दो।

9. अगर बदले की भावना के तहत आंख के बदले आंख की रीति चल पड़ी तो पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी।

10. सत्य और अहिंसा ऐसे हथियार हैं जिनसे आप हर जंग आसानी से जीत सकते हैं।

तो ये थे बापू के मन में इंकलाब जगा देने वाले अनमोल विचार (Inspirational Quotes by Mahatma Gandhi)। 30 जनवरी को आज के दिन देश में कई तरह के समारोहों और कार्यक्रमों (Martyrs’ Day 2024) का आयोजन किया जाता है। आज हम सभी शहीदों (Shaheed Diwas 2024) को याद करे कि किस तरह उन्होंने देश की आजादी और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। हमें भी देश प्रेम (Martyrs’ Day 2024) की भावना को बनाए रखना चाहिए और जाति धर्म से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को अहमियत देनी चाहिए तभी हम बापू के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा प्रकट कर पाएंगे।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago