Categories: भारत

सोम्या गुर्जर ने किया खेला! जयपुर नगर निगम की साधारण सभा से इसलिए बनाई दूरी

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा कल यानि 25 मई को हो रही है। लेकिन इस बैठक में करीब 18 प्रस्तावों पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है। वर्तमान बोर्ड की यह चौथी साधारण सभा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे जनप्रतिनिधि शहर के विकास के प्रति कितने गंभीर हैं। नगरपालिका एक्ट में साफ उल्लेख है कि 60 दिन के भीतर एक साधारण सभा की बैठक बुलाई जानी चाहिए। जयपुर में इस नियम का काफी समय से पालन नहीं हो पा रहा है। इसी बीच सोम्या गुर्जर ने खेला कर दिया है जिसके तहत वो दोनों नगर निगमों की बैठक में शामिल नहीं हो रही।

 

कोटा में सुरक्षा का टोटा! रात में महिला ने घर में घुसने से मना किया तो तलवार से काटा

 

अब दोनों नगर निगम ने तो हद कर डाली है। आलम ये है कि 3.5 साल में जहां ग्रेटर नगर निगम अपनी चतुर्थ साधारण सभा की बैठक करने जा रहा है, वहीं हैरिटेज नगर निगम इस समयावधि में केवल एक बैठक कर पाया है। राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से साधारण सभा की बैठकों पर यह विराम लगा है। ऐसे में विकास की बात दोनों नगर निगम के लिए बेमानी है।

 

इन 5 तरीकों से राजस्थान में चुनाव जीत सकती है कांग्रेस, जानिए कैसे

 

अपको बता दें कि साधारण सभा ही एक ऐसा मंच है, जहां पार्षद अपनी बात रखते हैं। ये वो बातें होती है जिनमें उनके वार्ड में क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा। सफाई हो रही है या नहीं, रोड लाइट्स ठीक है या नहीं, नालियां साफ हो रही है या नहीं, अफसर और कर्मचारी उसकी बात सुन रहे है या नहीं। इन सभी बातों को वह साधारण सभा में रखता है और बोर्ड के सदस्य व महापौर मिलकर उसका समाधान करते हैं। लेकिन बैठकें नहीं होने से पार्षद खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

 

गहलोत ने Award Tarangana-23 में दिखाया बड़ा दिल, महिलाओं के लिए लगा दी तोहफों की झड़ी

 

इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि दोनों निगम दो साल से बजट बैठक तक नहीं कर पाए हैं। हर बार विधानसभा और लोकसभा सत्र होने की वजह से बैठक की अनुमति नहीं मिलती है, जिसके चलते बिना बोर्ड से पास कराए ही बजट सीधे सरकार से मंजूर करवाया जा रहा है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

22 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago