Categories: भारत

इस बार गौशालाओं में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सरकार ने जारी किया ये आदेश

  • जनमानस तक पहुंचाया जाएगा गौ सेवा का संदेश
  • गोवंश के स्वास्थ्य की समय-समय पर होगी जांच

 

जयपुर। कृष्ण जन्माष्टमी हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार जन्माष्टमी को खास बनाने के लिए सरकार तैयारियां कर रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर गौशालाओं में गौपूजन का आयोजन किया जाएगा। यूपी की योगी सरकार ने जन्माष्टमी का भव्य आयोजन करने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से गौपूजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाने का अनुरोध किया है।

 

यह भी पढ़े: Solar Eclipse 2023: जल्द अंधेरे में होगा देश … डूब जाएगा सूरज, NASA ने दी ये बहुत बड़ी जानकारी

 

जनमानस तक पहुंचाया जाएगा गौ सेवा का संदेश

योगी सरकार (Yogi government) ने जन्माष्टमी के भव्य आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गाय को गुड़ केला खिलाकर गौपूजन किया जाएगा साथ ही आमजन तक गौ सेवा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए योगी सरकार ने आदेश दिए हैं। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों में इस बार भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। 

 

यह भी पढ़े: Solar Eclipse 2024: 2024 में 8 अप्रैल और 2 अक्टूबर को लगेगा सूर्यग्रहण, भारत पर ये होगा असर

 

गोवंश के स्वास्थ्य की समय-समय पर होगी जांच

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्हा गोशाला और गोआश्रय स्थलों की साफ-सफाई के साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम योगी ने पशुधन मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।  प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को कहा कि निराश्रित गोवंश को पहले से संचालित गो सरंक्षण केंद्रों तक पहुंचाया जाए।

 

ताकि सड़कों पर आवारा पशु नजर नहीं आएंगे। सड़कों पर निराश्रित गोवंश की तादाद बढ़ने की सीएम योगी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के बाद सुधार भी देखने को मिला। अब योगी सरकार ने इस दिशा में और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। योगी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व को पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाने जाने की अपील की है।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago