Categories: भारत

Ayodhya Shri Ram Janmabhoomi: राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले पुराने मंदिर अवशेष, कई मूर्ति-स्तंभ शामिल

 

Ayodhya Shri Ram Janmabhoomi: अयोध्या में भगवान् श्री राम के जन्मस्थल पर खुदाई की जा रही है। मंदिर निर्माण (Temple Construction) के लिए जगह-जगह खुदाई की जा रही है। इस दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां (Ancient Temple Remains and Sculptures) प्राप्त हुई है। इस बात की जानकारी श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने ट्वीट के माध्यम से दी है। 

 

यह भी पढ़े: Prahlad Kund Hindaun Rajasthan: राजस्थान के हिंडौन में बना है प्रहलाद कुंड, विष्णु भक्त से जुड़ी है कहानी

 

खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष 

 

चंपत राय ने ट्वीट के माध्यम से  फोटोज साझा करते हुए कहा है कि खुदाई में अनेकों मूर्तियां और स्तंभ मिले हैं। ये मूर्तियां और स्तंभ काफी प्राचीन नजर आते हैं।' बता दे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से हो रहा है। सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जनवरी 2024 तक की है। 

 

राम मंदिर निर्माण के लिए चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साल 2019 में राम मंदिर को लेकर फैसला आने के बाद से ही राम नगरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही करीब 32 हजार करोड़ की अन्य विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। 

 

अयोध्या नगर में एक बड़े एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसे श्री राम से जुड़े भावों के साथ रूप दिया जा रहा है। मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में रामभक्तों का आना शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें जारी करता रहता है।

 

यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सजी बप्पा की झांकी, सवा लाख मोदकों का लगाया भोग

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago