Categories: भारत

यूपी राजनीति में बड़ा बदलाव, NDA में शामिल हुई ओपी राजभर की अगुवाई वाली सुभासपा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए हैं। ओपी राजभर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी दिया। 

 

ओपी राजभर ने ट्विटर पर लिखा – "भाजपा और सुभासपा आए साथ… सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को  सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी"।

 

शाह ने किया राजभर का स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का एनडीएम में शामिल होने पर स्वागत किया। शाह ने ट्वीट किया जिसमें उन्होनें लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ।

 

NDA में शामिल होते ही ओपी राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होनें विपक्षी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि हमने उधर से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हम कभी झूठ नहीं बोलते हैं और यूपी में अब लड़ाई नाम की कोई चीज भी नहीं है।

Morning News India

Recent Posts

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

11 मिन ago

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

1 घंटा ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

3 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago