Categories: भारत

सूर्य, मंगल और शुक्र दिखाएंगे कमाल कहीं खुशियां तो कही मुश्किलों का रहेगा मौसम

सूर्य, मंगल और शुक्र का मई माह में होगा राशि परिवर्तन होगा। जिनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर होगा। इससे किसी किसी की नौकरी और बिजनेस में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। पंडित तपेश अवस्थी के अनुसार ग्रहों के मुताबिक मेष राशि के लिए यह मास काफी अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। निवेश करना हो या इनके व्यापार और नौकरी हो सभी जगह इन्हें फायदा हो सकता है। ऐसा ही कुछ मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए भी यह मास रहने की उम्मीद है। उन्हें भी इस मास किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इसी तरह किस राशि के लिए यह माह कैसा रहेगा जानते हैं मई मास के इस राशिफल में……… 

मेष विथ पॉजिटिविटी – मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की यह स्थिति अच्छी रहने वाली है। सूर्य की स्थिति से वे  प्रभावशाली लोगों से मिल कर काम कर पाएंगे। संतान संबंधी कोई काम यदि रुका हुआ है तो पूरा होने की संभावना है। वे सामाजिक और रचनात्मक कामों लग कर कामयाबी पा सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आपको मिल सकती हैं। अभी किसी भी व्यवसायिक इन्वेस्टमेंट भी अनुकूल रहने वाला है। 

सम नेगेटिविटी- इस महीने आप को अपने महत्वपूर्ण काम शुरुआत में करने होंगे। अति आत्मविश्वास और अभिमान में अंतर रखना जरूरी है। शांत स्वभाव और विवादों से दूरी आपके लिए अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में बोलचाल के कारण कुछ मुसीबत आ सकती हैं। वहीं खांसी, जुकाम की समस्या से बचना सही होगा। इम्यूनिटी को भी बूस्ट करना आपके लिए जरूरी हैै।

लव-शव- पति-पत्नी इस माह थोड़ा तालमेल से समय गुजारें। प्रेम संबंधों में भी मेष राशि वालों के लिए दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना अच्छा रहेगा। 

वृष विथ पॉजिटिविटी – वृष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि में आना उन्हें कला की ओर आकर्षित करेगा। पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही कोई लम्बी गलतफहमी भी दूर होंगी। रुचि को समय देने से मानसिक सुकून भी मिलेगा। 

सम नेगेटिविटी- बातचीत करते समय भाषा का बेहद ध्यान रखें। खुद के किए फैसलों पर भरोसा रखें दोस्तों और  मित्रों के साथ संबंधों को बिगड़ने न दें। परिवार में मतभेद की स्थिति न बनने दें। आलस में व्यवसाय की अनदेखी न करें। सरकारी कामों ने सावधानी बरतें। सेहत का खास ख्याल रखना आपके लिए जरूरी है।

लव-शव- पति-पत्नी बीच संबंध सुखद बनें रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी। जिन्हें विवाह का इंतजार है वो पूरा होगा। 
 
मिथुन विथ पॉजिटिविटी – मिथुन राशि वालों के लिए यह माह काफी व्यस्तता भरा होगा। एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा और रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। विदेश जाने का प्लान भी पूरा हो सकता हैं। प्रॉपर्टी और नौकरी में सफलता मिल सकती है।

सम नेगेटिविटी- गुस्सा आपके स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर प्रभाव डालेगा। इस माह खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या इस समय परेशान कर सकती है। 

लव-शव- परिवार को पूरा समय दें। विवाहित लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क विथ पॉजिटिविटी- आर्थिक स्थिति बेहतर बनती चली जाएगी। योजनाओं में निवेश करने का समय सही है। घर में सुख-सुविधाएं बनाए रखने के लिए खर्च करेंगे। 

सम नेगेटिविटी- अपने परिवार और कार्य दोनों में ही बाहरी लोगों को दखल न देनें दें। आलस आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आवश्यकता के अनुसार लोगों से अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। नए काम को शुरू करने के लिए सही नहीं है। हड्डियों से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

लव-शव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध बने रहेंगे। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। 

सिंह विथ पॉजिटिविटी – भाग्य का इस समय आपको प्रबल साथ मिलने वाला है। आपका मनोबल हमेशा मजबूत बना रहेगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन से फायदा मिल सकता है। 

सम नेगेटिविटी- बेवजह का गुस्सा आपके लिए मुश्किलें पैदा करेगा। दूसरों के मामलों में पड़ना भी नुकसान पहुंचा सकता है। पिता या बड़े लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें। पैरों और नसों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है।  

लव-शव- जीवनसाथी की सलाह से चलना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक उत्सव में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। 

कन्या विथ पॉजिटिविटी – आपके काम खुद ब खुद बनते चले जाएंगे। इसलिए गंभीरता के साथ काम करते रहें। पारिवारिक देखभाल के समय निकाल लेंगे और सरकारी मामला भी इस महीनंे में हल हो सकता है। 

सम नेगेटिविटी- नकारात्मक लोगों की गतिविधियों का ध्यान रखें। पारिवार में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी कोई डील अभी करना सही नहीं है। साथ ही ऑफिस में किसी से इस समय ना उलझे।

लव-शव- परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। हालांकि वैवाहिक संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध आपके लिए किसी मुसीबत का कारण बन जाएंगे।

तुला विथ पॉजिटिविटी- आध्यात्म और धर्म इस माह आपको आकर्षित करेगा। आप अपनी रुचि के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे और योजना बनाकर काम पूरा करेंगे। आपका मन आपको सही जवाब देगा। 

सम नेगेटिविटी- मन में अपनों के लिए संशय की स्थिति ना आने दे। पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन में समस्या आने की संभावना है। यात्रा को टालना इस समय उचित रहेगा। कार्यस्थल पर स्टाफ अथवा कर्मचारियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

लव-शव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

वृश्चिक विथ पॉजिटिविटी – इस माह आपको कुछ ज्ञानवर्धक जानकारियां अपनों से मिलेंगी इसलिए अपनी उर्जा को सही दिशा में सही निर्णय के साथ लगाएं। समय के साथ लिए गए निर्णयों के अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। यदि इस समय लोन चाहते हैं तो वो भी जल्द मिल जाएगा। भूमि खरीद की डील हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। 

सम नेगेटिविटी- कभी-कभी तनाव जैसी स्थिति भी महसूस कर सकते हैं। यात्रा स्थगित रखना परिवार के साथ उचित रहेगा। काम का अधिक बोझ न लें। माता के परिवार में संबंध अच्छे रहें यह कोशिश करें। खानपान की वजह से पेट खराब और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी।

लव-शव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक रिश्ते रहेंगे। घर की व्यवस्था साथ मिलकर सही चला पाएंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदल सकती हैं।

धनु विथ पॉजिटिविटी – आप अपनी पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। ऑनलाइन संबंधी गतिविधियों से जुड़ना अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा है।

सम नेगेटिविटी- अपनी योजनाओं को अपने तक ही रखें। भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आपको अपने धोखा दे सकते हैं। अधिक आत्मविश्वास आपको परेशानी में डाल देगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें। 

लव-शव- जीवनसाथी के साथ इस माह थोड़ा संभल कर चलें, कुछ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में जोड़े विश्वास की भावना रखें। 

मकर विथ पॉजिटिविटी – आय का कोई नया साधन इस समय शुरू हो सकता है। आत्म मनन और चिंतन आपको मानसिक शांति देगा। अपने दृढ़ संकल्प से हर काम पूरा कर पाएंगे।

सम नेगेटिविटी- घर में वास्तु नियमों का प्रयोग करने की कोशिश करें। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखें। भाषा संबंधों में कटुता ला सकती है। थोड़ा स्वार्थी होना इस समय जरूरी है। कोई भी डील करते समय अलर्ट होना जरूरी है। किसी टारगेट को पूरा करने से आपको तरक्की मिल सकती है। महिलाओं में किसी तरह के इंफेक्शन होने की स्थिति बन रही है।  

लव-शव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मकता बढ़ेंगी।

कुंभ विथ पॉजिटिविटी – इस माह को परिवर्तनशील कह सकते हैं। किसी ना किसी गतिविधि में आप व्यस्त रहेंगे।  कहीं से रुके हुए पैसे फिर मिल सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भाग्य में सहायक होगा। 

सम नेगेटिविटी- अपने बजट का भी ध्यान रखें। आपकी भावुकता और उदारता का कोई फायदा भी उठा सकता है। चिंतन से कई उलझे हुए सवालों के जवाब भी मिलेंगे। व्यवसाय मैं बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। कोई आपकी सूचनाओं को लीक भी कर सकता है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। 

लव-शव- प्रेम संबंधों से विवाह का सफर तय हो सकता है। कुछ ना कुछ मनोरंजक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। 

मीन विथ पॉजिटिविटी – किसी भी मुश्किल काम को आप अपने परिश्रम से पूरा कर लेंगे। किसी पारिवारिक विवाद का समाधान मिल सकता है। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। इस समय सही कार्य करने से प्रमोशन भी मिल सकता है।

सम नेगेटिविटी- वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें और कार्य जल्दबाजी में काम न करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। क्षमता से अधिक उधार लेना नुकसान कर सकता है। उचित रणनीति बनाकर काम करना जरूरी है। सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या इस समय जोर पकड़ सकती हैं।

लव-शव- पति-पत्नी के बीच का आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। रिश्तों में दूरियां परिवार की सुख-शांति को भंग भी कर सकते हैं।
 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago