Categories: भारत

एक्शन में तिहाड़ प्रशासन, जेल नंबर 7 के अधीक्षक का किया ट्रांसफर

दिल्ली में आप सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केजरीवाल सरकार एक्टिव हो गई है। सुप्रीम कोर्ट से जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार मिला तब से एक के बाद एक अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आप पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की सेल में तीन कैदियों को भेजने से जुड़े मामले में हुई तकरार के बाद तिहाड़ जेल संख्या-7 के अधीक्षक का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

 

NIA का दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन, देश के 6 राज्यों में छापामारी, बड़ा आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव

 

मंडोली जेल के नए अधीक्षक विनोद यादव

तिहाड़ जेल संख्या 7 के अधीक्षक का तबादला करने के अलावा मंडोली जेल संख्या-13 के नए अधीक्षक विनोद कुमार यादव को बनाया गया है। बता दें कि 16 मई को एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को सेवा विभाग की सारी फाइलें भेज दी है। इसके बाद दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को सेवा विभाग से जुड़े मामलों पर दिल्ली सरकार की शक्तियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। 

 

TOP TEN – 17 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस 

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की सेल में दो कैदियों को ट्रांसफर करने के बाद हंगामा मच गया था। जैसे ही तिहाड़ प्रशासन को इसका पता चला उन दोनों कैदियों को पुराने सेल में वापस भेज दिया गया। कैदियों को ट्रांसफर करने को लेकर जेल नंबर 7 के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महानिदेशक संजय बेनिवाल ने तिहाड़ जेल नंबर 7 के अधीक्षक को दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर सत्येंद्र जैन की सेल में कैदियों को स्थानांतरित करने और जेल प्रशासन को सूचित किए बिना यह कदम उठाने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago