भारत

Surya Namaskar: सूर्य नमस्कार करने के फायदे, मंत्र और श्लोक

जयपुर। राजस्थान की भजन लाल सरकार (Bhajan Lal Sarkar) द्वारा आज सूर्य सप्तमी (Surya Saptami) पर सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करवाया जा रहा है। राजस्थान के सभी स्कूलों और कॉलेज से लेकर कई संस्थानों में सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। सूर्य नमस्कार (Sun Salutation) एक ऐसा योग है जो जिसमें शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। यदि अच्छा एवं स्वस्थ जीवन जीना है तो योग को अपनी दिनचर्या में सम्मलित करना चाहिए क्योंकि यह आपको फायदा ही देगा नुकसान नहीं।

सूर्य नमस्कार करने के फायदे (Surya Namaskar Benefits)

पाचन और भूख में सुधार होता है।
शरीर लचीला बनता है।
कब्ज की समस्या ठीक होती है।
शारीरिक और मानसिक मजबूती बढ़ती है।
वजन कम होता है।
बॉडी पोस्चर होने के साथ ही और बैलेंस बनता है।
मसल्स को टोन होकर हड्डियां मजबूत होती है।
बाजू, कंधों, कमर, पैर, क्वैड्स, काफ्स और हिप्स की मांसपेशियां टोन होती है।

यह भी पढ़ें: RSS क्रीड़ा भारती कर रही 108 सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजन, लोकेशन जयपुर अल्बर्ट हॉल

सूर्य नमस्कार के मंत्र (Surya Namaskar Mantra)

सूर्य नमस्कार में 12 मंत्र (Surya Namaskar 12 Mantra) बोले जाते हैं। प्रत्येक मंत्र में सूर्य देव का अलग नाम लिया जाता है। हर मंत्र का एक ही सरल अर्थ होता है जिसका मतलब सूर्य को मेरा नमस्कार है। सूर्य नमस्कार के 12 स्थितियों या चरणों में इन 12 मंत्रों का उचारण किया जाता है। सूर्य नमस्कार करते समय सबसे पहले सूर्य के लिए प्रार्थना और सबसे अंत में नमस्कार पूर्वक इसका महत्व बताता हुआ एक श्लोक बोलते हैं-

ॐ ध्येयः सदा सवितृ-मण्डल-मध्यवर्ती, नारायणरू सरसिजासन-सन्निविष्टः।
केयूरवान् मकरकुण्डलवान् किरीटी, हारी हिरण्मयवपुर्धृतशंखचक्रः॥

ॐ मित्राय नमः।
ॐ रवये नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ खगाय नमः।
ॐ पूष्णे नमः।
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
ॐ मरीचये नमः। (मरीचिन् यह सूर्य का एक नाम है)
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सवित्रे नमः।
ॐ अर्काय नमः।
ॐ भास्कराय नमः।
ॐ श्रीसवितृसूर्यनारायणाय नमः।

यह भी पढ़ें: जयपुर में CM Bhajanlal Sharma ने लगाई गजब दौड़! देखने वाले रह गए भौचक्के, देखें वीडियो

सूर्य नमस्कार के बाद ये श्लोक बोलते हैं (Surya Namaskar Sloka)

आदित्यस्य नमस्कारान् ये कुर्वन्ति दिने दिने।
आयुः प्रज्ञा बलं वीर्यं तेजस्तेषां च जायते ॥
इस मंत्र का मतलब है कि जो लोग प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते हैं, उनकी आयु, प्रज्ञा, बल, वीर्य और तेज बढ़ता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Share
Published by
Anil Jangid

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

12 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

15 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

17 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

18 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

19 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago