Categories: भारत

गुजरातियों को ‘ठग’ कहने पर मानहानि केस में तेजस्वी यादव के खिलाफ सुनवाई, पिछली बार मांगी थी मोहलत

राहुल गांधी की तरह ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर मानहानि केस चल रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम पर भी संकट के बादल छाने लगे है। तेजस्वी यादव ने गुजराती समुदाय को ठग कहकर अपमानित करने की कोशिश की है। इसी केस में आज तेजस्वी यादव के खिलाफ आज अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होनी है। तेजस्वी यादव विवादित बयान से चर्चा में बने हुए है। तेजस्वी यादव पर कारोबारी हरेश मेहता ने अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।  

यह था पूरा मामला

दरअसल पिछले महीने तेजस्वी यादव ने नीरव मोदी की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरातियों पर विवादित टिप्पणी की। उन्होनें कहा कि अगर देश के वर्तमान हालात को देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनका यह कहना गले की फांस बन गया है। हरेश मेहता ने 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ IPC की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में सुनवाई चल रही है। सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई है। इस मामले में तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती है। राहुल गांधी की तरह ही तेजस्वी यादव का भी भविष्य खतरे में पड़ सकता है। हरेश मेहता ने सार्वजनिक तौर पर गुजरातियों का अपमान करने पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। 
 

1 मई की सुनवाई में मांगी थी मोहलत

तेजस्वी यादव के मानहानि केस में पहली सुनवाई 1 मई को हुई थी। उस समय तेजस्वी यादव की ओर से केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट से कुछ समय की मोहलत मांगी थी। दोनों पक्षों के बयानों को सुनने के बाद कोर्ट ने 8 मई की तारीख दी थी। कारोबारी हरेश मेहता ने तेजस्वी के खिलाफ दायर की याचिका में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होनें कहा कि ठग कहना गुजरातियों की सार्वजनिक रूप से मानहानि है।  
सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Morning News India

Recent Posts

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

43 मिन ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

1 घंटा ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

3 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

6 घंटे ago