भारत

Teesre Ashre ki Dua : रमजान के तीसरे अशरे में ये दुआ पढ़ें, जहन्नम की आग से आजादी पाएं

Teesre Ashre ki Dua : माहे रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। रमजान के महीने को तीन हिस्सो में बांटा गया हैं, जिन्हें अशरा कहा जाता है। कहने का मतलब है कि पूरा रमजान तीन अशरों (Ramadan Ashra) में बंटा हुआ है। हर अशरे का अपना एक अलग ही महत्व (Ashra Significance) है। अभी रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। 11वें दिन से 20वें दिन तक दूसरा अशरा और 21वें दिन से 29वें या 30वें दिन तक तीसरा अशरा होगा। तो चलिए हम आपको रमजान के तीसरे अशरे की खास दुआ (Teesre Ashre ki Dua) बता रहे हैं, जिसे पढ़ने से आप जहन्नम की आग से निजात पा सकते हैं। इसी अशरे में शबे कद्र की रात आती है। तथा एतिकाफ में भी इसी अशरे में बैठा जाता है। वैसे ये दुआ आप रोजाना हर फर्ज नमाज के बाद भी पढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको गैर रमजान में भी जहन्नम की आग से निजात की तौफीक मिलती रहेगी। हमें इसी तरह आप अपनी मख़्सूस दुआओँ में शामिल करते रहें।

यह भी पढ़ें:Dusra Ashra Dua: रमजान के दूसरे अशरे की दुआ नोट कर लें, बीस रोजे तक होगी मगफिरत

तीसरे अशरे की दुआ (Teesre Ashre ki Dua)

अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन नार

اَللَّهُمَّ أَجِرْنِي مِنَ النَّارِ

ऐ अल्लाह, मुझे जहन्नुम की आग से बचा

O Allah, save me from the hell fire

यह भी पढ़ें:Ramadan Ashra: रमजान के 3 अशरे क्या होते हैं, उनका महत्व जान लें!

तीसरा अशरा दोजख की आग से बचाव

तीसरे अशरे को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। क्योंकि इसमें बंदे को जहन्नम यानी नर्क की आग से खुद को बचाने के मौका दिया जाता है। शबे कद्र और एतिकाफ के जरिये शदीद गुनाहों वाला मुसलमान भी इस तीसरे अशरे में अपनी मगफिरत करवाकर दोजख की आग से पनाह मांग सकता है। तीसरा अशरा 21वें दिन से 29वें या 30वें दिन तक होता है।

जहन्नम की आग कैसी है?

नरक जिसे इस्लाम में जहन्नम या दोजख कहा जाता है पापियों का ठिकाना है। जहन्नम की आग के बारे में हदीस में आता है कि ये आग दुनिया की आग से सत्तर गुना ज्यादा तेज होती है। अब आप सोच ले कि जब दुनिया की आग से हम पलभर में राख हो सकते हैं तो जहन्नम की आग किस कदर भड़कीली और शदीद तेज होगी। नबी ए करीम का फरमान है कि अगर जहन्नम की आग का एक कतरा भी जमीन पर पड़ जाएं तो सदियों तक वहां कुछ नहीं उग सकता है। यानी इतनी भयानक दोजख की आग से अल्लाह हमें बचाएं आमीन।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 21वें दिन से 29वें या 30वें दिन तक तीसरा अशरा3rd ashra dua in arabic text3rd ashra dua in english3rd ashre ki dua hindiALLAh save me from hell fireAllahumma ajirni minan-naarJahannam ki aag se bachne ki duajaipur ramzanJaipur Sehri Iftar Timemorning news india ramadanO Allah save me from the fire JahannamRamadan 2024 Day 15 Sehri-Iftar Timeramadan 3 ashra ki dua in hindiRamadan Day 15 DuaRamadan ke Tesre Ashre ki Duaramadan third ahsra duaRamzan 3rd Ashra DuaRamzan Ke Teesre Ashray Ki Duaramzan ke teesre ashre ki duaRamzan me Kissramzan shoppingteesre ashre ki duateesre ashre ki dua ramzantisre ashre ki duatoday sehri time hindi meअरब में रमजानअल्लाहुम्मा अजिरना मिनन नारअल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन नारअशरे में जहन्नुम की आग से बचने के लिएआखिरी अशरे की दुआइस अशरे में एतकाफ़जयपुर सेहरी इफ्तार टाइमजहन्नम की आग से आजादी का अशराजहन्नम की आग से आजादी पाएंजहन्नम की आग से खुलासीजहन्नम की आग से निजात की दुआजहन्नुम से निजात की दुआतीजे अशरे की दुआतीसरा अशरातीसरा अशरा किसका होता हैतीसरे अशरे की दुआ हिंदी मेंतीसरे अशरे में ये दुआ पढ़ेंथर्ड अशरे की दुआदूसरा अशरा दुआ और तीसरा अशरा दुआभारत में रमजानरमजान का तृतीय अशरारमज़ान का पहला अशरा दुआरमजान के तीसरे अशरे में ये दुआ पढ़ेंरमजान जयपुररमजान में शॉपिंगरमजान में हमबिस्तरीलैलतुल क़द्र

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago