Categories: भारत

जी 20 बिगाड़ने की तैयारी कर रहे आतंकी, दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर लिख दिए भारत विरोधी नारे

जी-20 सम्मेलन की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मैट्रो स्टेशन पर पंजाब को लेकर कई भड़काने वाली बातें लिखी गई। दिल्ली में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की ओर से भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। खालिस्तान समर्थक कहे जाने वाले इस संगठन की ओर से दिल्ली के 8 मेट्रों स्टेशनों की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। 

पार्टटाइम कर्मचाारियों को भी मिलेगी पेंशन, गहलोत सरकार ने शुरू की तैयारी

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर सिख फॉर जस्टिस के लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद और पंजाब भारत का हिस्सा नहीं और दिल्ली भारत का हिस्सा नहीं। ऐसी बातें यहां पर लिखकर हिंसा भड़काने की कोशिश की हैं। खालिस्तान समर्थकों की ओर से शिवाजी पार्क, पंजाबी बाग, मादीपुर पश्चिम विहार, उद्योग नगर महाराजा सूरजमल स्टेडियम, गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई और नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर इस तरह के नारे दीवारों पर लिखे गए। जिन्हें देखते ही लोग भी सकते में आ गए। 

मामले की सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए हर जगह से इन नारों को मिटाया गया। साथ ही मेट्रो पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द मामले में केस भी दर्ज किया जाएगा। वहीं पुलिस की ओर से जब सीसीटीवी की फुटेज भी जांची जा रही है। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को भी एक्टिव करने की तैयारियां चल रही हैं। मामले को लेकर सिख फॉर जस्टिस के भगोड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से भी एक एक वीडियो जारी किया गया है। जहां मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिखे जा रहे हैं। 

 

प्रधानमंत्री मोदी के पद पर छाए संकट के बादल, कांग्रेस से PM के चेहरे का ऐलान

सिख फॉर जस्टिस संगठन क्या है

सिख फॉर जस्टिस अमेरिका में 2007 में शुरू हुआ था। यह संगठन पंजाब में अलग से खालिस्तान बनाने पर काम कर रहा है। जिसे चलाने में लॉ डिग्री धारक गुरपतवंत सिंह पन्नू का बड़ा नाम है। पन्नू ने गणतंत्र दिवस से पहले भी हिंसा की धमकी दी थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के खानकोट का निवासी है। वहां कनाडा और अमेरिका में रहते हुए ही वह खालिस्तानी मूवमेंट को अंजाम दे रहा है। 

प्रतिबंध है भारत में 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2019 में भारत में सिख फॉर जस्टिस को बैन कर दिया था। संगठन पर आरोप था कि वह भारत में देशविरोधी कैंपेन चला रहा है। संगठन ने दुनिया के कई अन्य देशों में भी खालिस्तान की मांग कर प्रदर्शन किए थे। 

Ambika Sharma

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago