Categories: भारत

बृजभूषण की करतूतों का रेफरी ने किया खुलासा, सच्चाई अब सबके सामने

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बृजभूषण सिंह पर अब तक की सबसे बड़ी गवाही सामने आई है। इंटरनेशनल रेसलिंग के रेफरी जगबीर सिंह ने बृजभूषण सिंह का कच्चा चिट्ठा सबके सामने खोल दिया है। बृजभूषण शरण सिंह की करतूतों के बारे में बताते हुए रेफरी जगबीर सिंह ने कहा कि उन्होनें कई बार महिला खिलाड़ियों को गलत जगह पर छुआ था।

 

लखनऊ और फुकेट में भी महिला खिलाड़ियों के साथ गलत हरकत की। अब तक महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे वहीं इंटरनेशनल रेसलिंग के रेफरी जगबीर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। रेफरी की गवाही के बाद बृजभूषण सिंह की सच्चाई अब सबके सामने आने वाली है।

फोटो सेशन के दौरान किया गलत टच

रेफरी ने बताया कि 25 मार्च 2022 को सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप की ट्रायल हुई थी। इसके बाद फोटो सेशन हुआ जिसमें महिला पहलवान दूर जाकर खड़ी हो गई। पहले वह बृजभूषण के पास खड़ी थी लेकिन महिला खिलाड़ी को बृजभूषण सिंह ने गलत तरीके से टच किया तो फिर वो दूर जाकर खड़ी हो गई। रेफरी की इस बात का समर्थन एक टीवी चैनल ने अपने इंटरव्यू फुटेज के आधार किया। 

 

कांग्रेस करेगी पार्टी का मेकओवर, प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका में लाने की तैयारी

 

इसके अलावा उन्होनें 2013 की एक घटना का भी जिक्र किया। रेफरी जगबीर सिंह ने बताया कि थाइलैंड में जूनियर एशिया चैंपियनशिप हुई थी। जहां भारतीय डिनर के लिए महिला पहलवान को इन्वाइट किया। डिनर के समय बृजभूषण शरण सिंह और उनके साथी नशे में थे। उस दौरान भी बृजभूषण ने उन्हें ऐसी जगह छुआ जहां नहीं छूना चाहिए था। जगबीर सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ और फुकेट दोनों जगह था, जहां बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों को असहज कर दिया।

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

19 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago