नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं। यमुना नदी का जलस्तर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में बैठक ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री व उच्च अधिकारी भी मौजूद रहें। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा दो दिन से लगातार बारिश हो रही हैं। ऐसे में जलभराव को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश का आलम यह है कि इस बारिश ने जुलाई माह की वर्षा का कोटा भी अभी ही पूरा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 66 वर्षों में जुलाई में 1 दिन में होने वाली तीसरी सबसे अधिक वर्षा है। लगातार हो रही बरसात के कारण मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण लगातार खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के कई निचले इलाके तरबतर हो चुके है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा 1987 के बाद एक बार बाढ़ आई थी जिसके बाद 2013 में पानी छोड़ा गया था। सीएम केजरीवाल ने कहा यदि 206 मीटर पानी का जल स्तर बढ़ता है तो लोगों को निकाला जाएगा। यमुना नदी के कारण 41 हजार लोगों के प्रभावित रहने की आशंका जताई जा रही हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा वर्षा के दौरान गड्ढ़ भरने की कवायद भी शुरू कर दी गई हैं। लगातार हो रही बरसाता के कारण एनडीएमसी में भी जलभराव हो रहा हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा अधिकारियों को जांच के आदेश भी दिए हैँ। इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सरकार व प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…