Categories: भारत

शिंदे सरकार ने बदले मुंबई की इन दो जगहों के नाम, जाने जाएंगे वीर सावरकर और वाजपेयी सेतु

महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिंदे सरकार ने मुंबई की दो जगहों के नाम बदल दिए हैं। इनमें मशहूर वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के नाम शामिल है। इन्हें अब वीर सावरकर सेतु और अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने 28 मई को सावरकर के जन्मदिन पर इसकी घोषणा की थी।

बुधवार 28 जून को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 40,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। साथ ही मुंबई की इन दो बड़ी जगहों के नाम बदलने का भी फैसला लिया गया। बैठक में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने कहा कि अब मुंबई के मशहूर वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक को वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु के नाम से जाना जाएगा।

राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार का नाम भी रखा

बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने 28 मई को सावरकर के जन्मदिन पर घोषणा करते हुए कहा था कि बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम हिंदुत्व के विचारक वीर सावरकर के नाम पर कर दिया जाएगा। शिंदे ने यह भी कहा था कि केंद्र के वीरता पुरस्कार की तरह ही राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

 

बैठक की महत्वपूर्ण बातें

आज हुई कैबिनेट मीटिंग में महाराष्ट्र राज्य में 700 जगहों पर हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे क्लीनिक शुरू करने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना संयुक्त रूप से लागू की जाएगी। 2 करोड़ हेल्थ कार्ड बांटे जाएंगे। संजय गांधी निराधार योजना और श्रवण बाल योजना की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई है।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago