Categories: भारत

मोदी कैबिनेट से 10 जून तक इन मंत्रियों की छुट्टी, युवाओं को मिलेगा केंद्रीय मंत्रिमंडल में मौका

मोदी सरकार ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरु कर दी है। अगले साल ही लोकसभा चुनाव भी होने वाले है। इसी को देखते हुए मोदी सरकार कैबिनेट में बड़ा बदलाव करने जा रही है। खबरों के मुताबिक आने वाले चुनावों में बेहतर स्थिति जनता को दिखाने के लिए कुछ मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी होने वाली है। चुनाव में अब कम ही समय बचा है। ऐसे में 10 जून के आसपास कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा। 

 

संसद भवन के उद्घाटन को लेकर घमासान, इन दलों ने किया बायकॉट, जल्द जारी होगा संयुक्त बयान 
 

उम्रदराज और कैडर से बाहर के लोगों को किया जाएगा पदमुक्त 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कर्नाटक में हारने के बाद अब बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रखेगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरु कर दी है। मौजूदा केंद्रीय मंत्रिमंडल और सांगठनिक ढांचे में फेरबदल किया जाएगा। कुछ अपवादों को छोड़कर उम्रदराज और कैडर से बाहर के लोगों को मंत्री पद से पदमुक्त कर दिया जाएगा। वहीं इनकी जगह युवा और मूल कैडर के कार्यकर्ताओं को जगह मिल सकती है। इनके अलावा पांचो राज्यों से भी मंत्रियों के कोटे में इजाफा होगा।

पांचों राज्यों में चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं है। इसलिए जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। खबरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल में यह बदलाव 10 जून से पहले या फिर 10 जून के बाद होगा। इन राज्यों में जीतना भाजपा के लिए कड़ी चुनौती बन गया है। बता दें कि हाल ही में किरेन रिजिजू से कानून मंत्री का पद वापल ले लिया गया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री का पद सौंपा गया। वहीं किरेन रिजिजू के पास अब अर्थ साइंस मंत्रालय है। 
 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

23 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago