भारत में बारिश से लोग परेशान हैं तो वहीं अमेरिका में गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। भारत में उत्तरी इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं अमेरिका में तेज गर्मी से लोगों के हाल बुरे हो रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में इन दिनों रिकाॅर्डतोड़ गर्मी से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। अमेरिका में कई राज्यों में गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे यहां करीब 11 करोड़ से भी ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं।
38 डिग्री से ज्यादा है तापमान
कैलिफोर्निया और दक्षिण पश्चिम अमेरिका में तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां पर 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यदा तापमान बना हुआ है। जो अभी बढ़ने की संभावना है। वहीं दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से मानी जाने वाली डेथ वैली में भी तापमान 53.30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यहां 14 राज्यों में तो प्रशासन की ओर से हीट एडवाइजरी भी जारी की गई है। अमेरिका में दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी अमेरिका में उमस और तापमान खतरनाक स्तर पर बताया जा रहा है।
जंगलों में लग रही है आग
तेज गर्मी और सूखे के कारण अमेरिका के जंगलों में आग भी लग रही है। यह आग पानी के बहाव की तरह फैलती है। बताया जा रहा है कि कनाड़ा के जंगलों में आग लगातार बढ़ रही है। जिससे शिकागो, साउथ डकोटा, मोंटाना, व्योमिंग आदि जगहों में वायु भी प्रभावित हो रही है।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…