Categories: भारत

मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, पीएम ने बुलाई कैबिनेट बैठक

महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को भूचाल आने का असर केंद्र की राजनीति पर भी पड़ने वाला है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। खबरों के मुताबकि माना जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। ये बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होगी। पीएम मोदी सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

 

TOP TEN – 3 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

शीर्ष नेताओं की मीटिंग से शुरु फेरबदल की अटकलें

महाराष्ट्र के सियासी उलटफेर को देखते हुए केंद्र ने सक्रियता दिखाई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बीच आज मोदी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है। हाल ही में सत्तारूढ़ भाजपा के शीर्ष नेताओं की सिलसिलेवार बैठकों का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। ऐसे में इस मीटिंग के साथ संगठन में फेरबदल की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। 

 

केंद्र में प्रफुल्ल पटेल को मिल सकती है जगह

इसके बाद से ही मोदी कैबिनेट में विस्तार की संभावन मजबूत मानी जा रही है। खबरों के मुताबिक अगर फेरबदल होता है तो एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। खबरों के मुताबिक वरिष्ठ रांकपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने हाल ही में शरद पवार का साथ छो़ड़ अजित पवार के साथ हाथ मिला लिया। इस बगावत का फायदा उन्हें कैबिनेट की बैठक में मिल सकता है। इन्हें केंद्र सरकार में नए मंत्रियों के बीच संभावित दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र के भाजपा के प्रमुख नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी केंद्र सरकार में लाया जा सकता है। साथ ही अनुराग ठाकुर और धर्मेंद्र प्रधान को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago