भारत

शादी के कार्ड में कर दी ऐसी अपील कि कार्ड हो गया वायरल, आप भी देखें

Wedding Invitation Card: महाराष्ट्र के पुणे में इन दिनों एक विवाह का निमंत्रण पत्र काफी वायरल हो रहा है। यह कार्ड इस वर्ष होने वाले आम लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा है और इसी थीम पर बनाया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ इंडिया नाम के यूजर ने इसे अपने रेडिट हैंडल पर शेयर किया है। मराठी भाषा में डिजाईन किए गए इस कार्ड पर लोगों के काफी सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं।

लोकतंत्र और मतदाता का होगा विवाह

वेडिंग कार्ड पर लिखा है, “संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के अनुसार, और अपने देश को समृद्ध बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए, हमें अपनी आवाज संसद तक पहुंचानी चाहिए और इसके लिए हर एक वोट जरूरी है।”

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता लगा देंगे चांद तक सीढ़ी और बेटी की शादी का किया वादा

कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार ‘लोकतंत्र’ और ‘मतदाता’ आपस में विवाह कर रहे हैं जबकि ‘लोकल वोटिंग सेंटर’ को वेडिंग वेन्यू बताया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए प्रेरित करने वाला यह कार्ड देखते ही देखते जमकर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर कमेंट्स की बरसात भी कर दी।

अप्रैल-मई में होंगे देश में लोकसभा चुनाव

देश में नई सरकार बनाने के लिए आम लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। सात चरण के इस मतदान शेड्यूल में पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। इस दिन देश के 21 राज्यों में 102 क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान का अंतिम चरण 31 मई को होगा जबकि नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago