Categories: भारत

Mahua Moitra के पक्ष में TMC नेता ममता बनर्जी और कांग्रेस, जानिए क्या कहा

जयपुर। महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) द्वारा सवाल पूछने के लिए पैसे की वजह से संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। इसको लेकर मोइत्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने इसको साजिश बताया है। जबकि भाजपा ने बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।

 

मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश हुआ

आपको बता दें कि सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के की वजह से लोकसभा में आज केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया था। इसको सदन की तरफ से ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। मोइत्रा को सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की थी।

 

यह भी पढ़ें :Mahua Moitra लोकसभा से निष्कासित, पैसे लेकर संसद में किया था ऐसा काम

 

मोइत्रा ने दी ये सफाई

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने संसद सदस्यता जाने पर कहा कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं थे। उन्होंने कहा की लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट ने नियम तोड़े हैं। उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का दोष लगाया गया। उन पर नकदी या गिफ्ट का कोई सबूत नहीं, आचार समिति ने मुद्दे की जांच किए दोषी ठहराने का फैसला कर लिया।

 

बचाव में उतरी ममता बनर्जी

Mahua Moitra पर हुए इए एक्शन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बीच में कूद पड़ी है। उन्होंने कहा कि वो मोइत्रा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम मोइत्रा के साथ हैं। गणतंत्र के अधिकारो का हनन किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि इस बात पर पीएम मोदी रवैया सही होगा, परंतु ऐसा नहीं हुआ। पूरी संसद के लिए ये दुख भरा दिन है। इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने भी मोइत्रा का समर्थन किया।

 

यह भी पढ़ें :Mahua की शराब है रामबाण इलाज, तुरंत कम करती है जोड़ों का दर्द

 

सभी सांसदों के लिए सीख

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने यह कहा कि मोइत्रा का निष्कासन सभी सांसदों के लिए एक सीख है। उन्होंने कहा की सांसद बनने पर हम संविधान की शपथ लेते हैं। इसमें कुछ नियमों का पालन करना होता है। मोइत्रा के इस मामले में नैतिकता नहीं थी। ऐसे में जो कुछ भी हुआ वो रिपोर्ट सभी पक्षों को सुनने के बाद पेश की गई। और उनका निष्कासन किया गया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago