चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर पार्टी को मजबूत करने के लिए और जनता का दिल जीतने के लिए कोशिश कर रही है वहीं आज भाजपा के स्थापना दिवस पर बड़ी खुशखबरी मिली है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के भाजपा का हाथ थाम लिया है।
गुरुवार को केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटोनी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दे कि अनिल एंटनी ने 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी से दूरिया बना ली थी। कांग्रेस छोड़ने के 2 महीने बाद अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हुए है।
अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होते समय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन भी मौजूद रहे। पीयूष गोयल ने एंटनी का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि एंटनी के विचार प्रधानमंत्री मोदी जैसे है। इनके बहुआयामी व्यक्तित्व ने मुझे प्रभावित किया है। अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है। पहले से ही कांग्रेस पार्टी परेशानियों से जूझ रही है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…