Categories: भारत

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी आज जारी करेगी घोषणा पत्र, युवा वर्ग और महिलाओं के पक्ष में हो सकती है कई घोषणाएं

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। मौजूदा राजनीतिक जंग में सभी पार्टियां अपना जोर लगा रही है। बीजेपी ही नहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी कर्नाटक चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने वाली है। सोमवार यानि 1 मई को भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक चुनावों को लेकर घोषणा पत्र जारी करने वाली है। इस घोषणा पत्र में जनता के लिए कई सौगातें दी जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वहां पर अपनी सरकार बनाने के लिए पिछले कई दिनों से कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी बीच माना जा रहा है कि बीजेपी आज चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। 

घोषणा पत्र राज्य के विकास में नई विशेषताएं जोड़ेगा
भाजपा के इस घोषणा पत्र में युवा वर्ग और महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की कोशिश की जा रही है। मतदान के लिए बचे इन 10 दिनों में भाजपा कर्नाटक की जनता के लिए वो सारे प्रयास करेंगी जिनसे मतदान परिणाम उनके अनुकूल हो। इसके लिए 1 मई को पार्टी की ओर से कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और साथ में प्रदेश के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इस बार का घोषणा पत्र राज्य को नई दिशा की ओर लेकर जाएगा।

12वीं पास करने वाली लड़कियां कर सकेंगी मतदान
इस बार पार्टी के शीर्ष नेता घोषणा पत्र में युवा और महिला वर्ग को प्राथमिकता पर रखेंगे। पहली बार इस साल 12वीं पास करने वाली लड़कियां भी मतदान कर सकेंगी। साथ ही उनके लिए कई अहम घोषणाएं भी की जाएंगी। बता दें कि कर्नाटक चुनाव 10 मई को होने वाले है और तीन दिन बाद 13 मई को चुनावों के नतीजे भी आ जाएंगे।
 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago