Categories: भारत

आज राहुल गांधी के बेंगलुरु रोड शो में प्रियंका गांधी रहेगी मौजूद, बीजेपी धमकी देकर बना रही वोट बैंक

राहुल गांधी रविवार को बेंगलुरु में रोड शो करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। शनिवार को हबुली में हुए रोड शो में सोनिया गांधी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें बीजेपी को डकैती वाली पार्टी कहा। उन्होनें कहा कि भाजपा जनता को धमकी देती है और डकैती कर सत्ता में अपना कदम जमाना चाहती है। बीजेपी को लोकतंत्र की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। शनिवार को हुए रोड शो में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। 

राहुल-प्रियंका के रोड शो के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

कर्नाटक चुनाव प्रचार में कांग्रेस पार्टी मने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संयुक्त रोड शो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब तक 43 रैलियां, 13 रोड शो कर चुके हैं। 

राहुल गांधी ने कहा आतंकवाद को बेहतर समझता हूं

राहुल गांधी ने बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर आतंकवादियों को समर्थन देने के लगे आरोप पर कहा कि मैं बीजेपी से बेहतर आतंकवाद को समझता हूं। मेरे परिवार को आतंकवादियों ने ही मारा है। आतंकवाद क्या होता है और यह क्या करता है, पीएम से बेहतर मैं समझता हूं।

जनता को धमकी देकर जीतना चाहती है बीजेपी

शनिवार को हुबली में हुए रोड शो में सोनिया गांधी ने जनता को संबोधित किया। पहली बार सोनिया गांधी ने कांग्रेस की तरफ से चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि भाजपा जनता को धमकी देकर डरा रही है। बीजेपी के नेता जनता से कह रहे है कि अगर उन्हें कर्नाटक चुनावों में जनता का साथ नहीं मिला तो वे मोदी के आशीर्वाद से वंचित रह जाएंगे। अगर बीजेपी नहीं जीती तो दंगे होंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता किसी के आशीर्वाद पर नहीं है। उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है। जल्द ही राज्य की जनता इस बात को साबित करेगी।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

23 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago