Categories: भारत

Top 10 Morning News India 13 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज: विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने आज अहम बैठक बुलाई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट-बंटवारे पर रणनीति बनाने और समूह का संयोजक बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। ममता बनर्जी बैठक में भाग नहीं लेंगी।

 

आज और कल के लिए सर्दी का यलो अलर्ट: राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी। 

 

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान: भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की वापसी नहीं हुई है। वहीं, ध्रुव जुरेल और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर भी टीम में बने हुए हैं। 

 

अमिताभ और रजनीकांत होंगे खास मेहमान: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, रवींद्र जैन, प्रसून जोशी आदि के रहने के उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़े: माइनस 71 डिग्री में भी कैसे नहाते हैं लोग, देखें ये हाड कंपाने वाला वीडियो

 

समुद्री लुटेरों के मंसूबे होंगे नाकाम, भारत के 10 युद्धपोत मुस्तैद: नौसेना अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर और अदन की खाड़ी में छह से 10 दिन प्रमुख स्वदेशी युद्धपोतों को तैनात किया गया है जिसमें विध्वंसक, पनडुब्बी और समुद्री गश्त में इस्तेमाल होने वाले पोत शामिल हैं।

 

21 दिन बाद फिर सैन्य वाहनों पर हमला: जम्मू संभाग के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर हमला कर फायरिंग की। यह साल का पहला हमला है, जो सावनी इलाके में 21 दिसंबर को हुए हमले के 21 दिन बाद हुआ है।

 

सिटी ग्रुप करेगा 20000 कर्मचारियों की छंटनी: सिटी समूह अगले दो वर्षों में 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगा। यह फैसला बैंक ने चौथी तिमाही में 1.8 अरब डॉलर के नुकसान की रिपोर्ट के बाद लिया है। कंपनी के वर्तमान में दुनियाभर में 2,39,000 कर्मचारी हैं।

 

लंदन में 'भाजपा के विदेशी मित्रों' से मिले राजनाथ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के विदेशी मित्रों के साथ मुलाकात में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 2024 में अधिक सीटें हासिल करेगी। 

 

यह भी पढ़े: रविंद्र भाटी पहुंचे पाकिस्तान बॉर्डर, सूर्य मंदिर पहुंच किया ये काम

 

राम मंदिर उद्घाटन के दिन मॉरीशस में विशेष छुट्टी: मॉरीशस में 48.5% आबादी हिंदू है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दो घंटे की विशेष छुट्टी के फैसले पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि यह भावनाओं व परंपराओं के सम्मान का छोटा सा प्रयास है।

 

चरित्र पर शक में पति बना हैवान: पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में युवक ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में लगे नल के पास पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

1 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

1 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

1 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago