Categories: भारत

Top 10 Morning News India 04 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। राजस्थान में भाजपा ने 115, मध्य प्रदेश में 163 और छत्तीसगढ़ में 54 सीट जीती है। हालांकि, तेलंगाना में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीआरएस को हरा सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया है। 

संसद का शीतकालीन सत्र आज से: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार से निराश विपक्ष एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर जुबानी हमले करेगा। 

भाजपा की जीत से आज नई ऊंचाई छू सकता है सेंसेक्स: तीन प्रमुख राज्यों में भाजपा की जीत से अब 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो सकती है। इन तीनों राज्यों में लोकसभा की 60 से ज्यादा सीटें हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है। 

 

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में Phalodi Satta Bajar का दावा हुआ सच! जानें क्या कहा था

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 में 19वीं बार हराया है। एक टीम के खिलाफ भारत की यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा जीत है। उसने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 में 19-19 जीत हासिल की है। 

फिलीपींस में फिर आया शक्तिशाली भूकंप: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि तड़के करीब 01:20 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र मिंडानाओ में 82 किमी की गहराई में था। समाचार लिखे जाने तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

'एनिमल' का बज देखने थिएटर पहुंचे बॉबी देओल: बॉबी देओल को 'एनिमल' में उनकी अदाकारी के लिए दर्शकों से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस से मिले प्यार को देखकर बॉबी देओल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। 

तीनों राज्यों में आप को नोटा से भी कम मिले वोट: दिल्ली व पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की गाेवा व गुजरात की तरह राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में खाता खुलने की मंशा पूरी नहीं हुई। इन तीनों राज्यों के चुनाव में आप के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए।  

 

यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश में Phalodi Satta Bajar का दावा हुआ सच! जानें क्या कहा था

 

तेलंगाना में भाजपा का बढ़ा जनाधार: 2018 तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक सीट जीतने वाली भाजपा का वोट शेयर लगभग दोगुना हो गया है। 2018 में भाजपा का वोट शेयर मात्र सात प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 13.88 प्रतिशत हो गया है।  

चक्रवात के चलते कई राज्यों में अलर्ट: चक्रवाती तूफान इस समय बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर है और इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और तेज होने और सोमवार पूर्वाह्न तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

काशी के 21 वैदिक ब्राह्मण कराएंगे अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को नव्य, भव्य और दिव्य राममंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी काशी के ही सभी 21 वैदिक ब्राह्मणों के हाथ में रहेगी। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

12 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

2 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

5 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

5 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

7 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago