Categories: भारत

Top 10 Morning News India 06 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

सीएम स्टालिन ने सेंथिल को लगाई फटकार: डीएमके सांसद ने हिंदी पट्टी राज्यों को गौमूत्र राज्य बताया है। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी डीएमकी सांसद की टिप्पणी का विरोध किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके सांसद सेंथिल कुमार को फटकार लगाई है।

सुखदेव की हत्या का राजस्थान में विरोध: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयपुर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रदेश में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। 

तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात मिचौंग: चक्रवात मिचौंग मध्य तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होकर मध्य तटीय एपी पर गहरे दबाव में बदल गया। डूबने और बिजली का झटका लगने की कम से कम 10 घटनाएं सामने आई हैं। 

महादेव एप घोटाले के आरोपी के पिता की मौत: पुलिस के मुताबिक अंडा थाना क्षेत्र के अछोटी गांव के कुएं में एक बुजुर्ग का तैरता शव मिला है। बुजुर्ग की शिनाख्त सुशील दास के रूप में हुई है। सुशील दास फॉर्म हाउस में चौकीदारी करता था।

 

यह भी पढ़े: कौन है 'सुखदेव सिंह गोगामेड़ी'? जिन पर दिनदहाड़े हुई है फायरिंग

 

चार देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी: राहुल गांधी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलयेशिया और वियतनाम जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राहुल की विदेश यात्रा सुनियोजित थी। ऐसे में उनके दौरे पर सवाल नहीं उठना चाहिए। 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी CM होंगे: मुख्यमंत्री की दावेदारी में रमन सिंह से आगे अरुण साव, विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम लिया जा रहा है। विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी और ओपी चौधरी के नाम भी दौड़ में शामिल है। 

पत्नी और दो बच्चों को मार कर फांसी पर लटक गया डॉक्टर: मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी लालगंज के सरकारी आवास में डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी पर लटक गया। जानकारी तब सामने आई जब मंगलवार की रात दो दिन से बंद सरकारी आवास का दरवाजा तोड़ा गया।  

एक हफ्ते बाद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा: अनुमान है कि आठ दिसंबर तक वायु गुणवत्ता खराब होकर बेहद खराब श्रेणी में जा सकती है। अगले छह दिन की बात करें तो वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। 

 

यह भी पढ़े: आनंदपाल कांड के बाद सुखदेव सिंह के पीछे पड़ी थी पुलिस, हो सकता था एनकाउंटर !

 

दक्षिणी गाजा में इस्राइली सेना का हमला: इस्राइली सेना ने एक बार फिर दक्षिणी गाजा के प्रमुख शहर पर हमला किया, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। हमले के कारण कई लोग घायल हो गए। हमास की अल-कासिम ब्रिगेड ने कहा कि हमारे लड़ाकों ने 24 इस्राइली सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया है।

भारत-रूस का रिश्ता मजबूरी नहीं, मजबूती का: विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि भारत और रूस का रिश्ता किसी मजबूरी का नाम नहीं, बल्कि मजबूती का नाम है। दोनों देशों की दोस्ती अचानक नहीं हुई है, बल्कि 60 वर्ष के भरोसे की मजबूत बुनियाद पर टिकी है। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago