Categories: भारत

Top 10 Morning News India- 06 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

  • आसियान-भारत सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम
  • अफगानिस्तान को हरा श्रीलंका ने सुपर-4 में जगह बनाई
  • यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी
  • भारतीय मूल के पुलिस जवान के नाम से जाना जाएगा अमेरिका का हाईवे
  • भारतीय मूल के पुलिस जवान के नाम से जाना जाएगा अमेरिका का हाईवे
  • क्विज बेस्ड शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को मिला उसका पहला करोड़पति
  • ट्विटर पर ट्रेंड हुआ भारत, बना दिया रिकॉर्ड
  • गठबंधन का नाम भारत तो भाजपा फिर बदलेगी देश का नाम
  • गेल के कार्यकारी निदेशक गिरफ्तार, रिश्वत का आरोप
  • यूपी सीएम के छोटे भाई का सेना में प्रमोशन
  • पहली बार मंडियों से भी सेब खरीद करेगी अदाणी कंपनी

 

आसियान-भारत सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम: भारत जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की मेजबानी कर रहा है। नौ सितंबर में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन (Delhi Summit) का आयोजन होगा। इससे पहले मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ASEAN-India and East Asia Summit) में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। 

 

अफगानिस्तान को हरा श्रीलंका ने सुपर-4 में जगह बनाई: एशिया कप (Asia Cup 2023) के आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सुपर चार में (Sri Lankan team in Super Four) अपनी जगह पक्की कर ली। श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने सुपर चार में जगह बनाई है।

 

यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे (Rahul Gandhi Europe tour) के लिए हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। यूरोप से पहले राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां विवादित बयानों के कारण वे सुर्खियों में रहें। 

 

यह भी पढ़े: इंडिया बना भारत तो खतरे में पड़ेंगी वेबसाइट्स, सरकार ने ले लिया इतना बड़ा एक्शन

 

भारतीय मूल के पुलिस जवान के नाम से जाना जाएगा अमेरिका का हाईवे: अमेरिका में भारतीय मूल के एक पुलिस जवान के नाम पर कैलिफॉर्निया के एक हाईवे का नाम (California highway named after Indian-origin policeman) रखा गया है। 2018 में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक जवान को अवैध प्रवासी ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

 

क्विज बेस्ड शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को मिला उसका पहला करोड़पति: छोटे शहर से आने वाले जसकरण (Jaskaran Crorepati) सीजन के पहले करोड़पति बन रिकॉर्ड दर्ज कराने में सफल रहे हैं। महज 23 वर्ष के जसकरण ऐसा कर करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 

 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ भारत, बना दिया रिकॉर्ड: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को 'भारत' (Bharat) कीवर्ड सबसे अधिक बार सर्च किया गया। दुनियाभर में 'भारत' कीवर्ड का इस्तेमाल हुआ, रिकॉर्ड बन चुका है। यूजर्स ने चार लाख 74 हजार बार 'भारत' कीवर्ड का अपने पोस्ट में इस्तेमाल किया। 

 

गठबंधन का नाम भारत तो भाजपा फिर बदलेगी देश का नाम: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाजपा विपक्ष के इंडिया गठबंधन से बौखला गई है। साथ ही सवाल भी किया कि अगर गठबंधन का नाम बदलकर भारत रखा गया तो क्या ये भारत नाम भी बदल देंगे? 

 

यह भी पढ़े: G-20 Summit Delhi- INDIA vs NDA: देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' रखने की तैयारी, भड़का विपक्ष

 

गेल के कार्यकारी निदेशक गिरफ्तार, रिश्वत का आरोप: सीबीआई ने गेल के कार्यकारी निदेशक को 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोप है कि गैस परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए पैसे का आदान प्रदान किया गया था। 

 

यूपी सीएम के छोटे भाई का सेना में प्रमोशन: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath) के छोटे भाई का भारतीय सेना में प्रमोशन हो गया है। उनके छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट का सूबेदार मेजर (Shailendra Bisht Subedar Major) बन गए हैं। उनके भाई गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात हैं। सीएम योगी के परिवार में यह खुशी का माहौल है। 

 

पहली बार मंडियों से भी सेब खरीद करेगी अदाणी कंपनी: हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र की सेब खरीद करने वाली सबसे बड़ी कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (Adani Agri Fresh Limited) पहली बार मंडियों से भी सेब खरीद करेगी। इस साल सेब की कम उपज और प्राकृतिक आपदा से सेब की फसल को हुए नुकसान के बाद लिया फैसला। 

 

यह भी पढ़े: G-20 summit Delhi News: मोदी सरकार ने G-20 से पहले विपक्षी गठबंधन की उड़ाई नींद, कांग्रेस का बड़ा आरोप

Aakash Agarawal

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

35 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago