Categories: भारत

Top 10 Morning News India- 07 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

  • मथुरा में आज जन्म लेंगे नंदलाल, जश्न में डूबा ब्रज
  • पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
  • आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी
  • G-20 के लिए आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
  • मल्लिकार्जुन खरगे बोले-गहलोत सबके लाडले
  • एस सोमनाथ का गोयल शांति पुरस्कार से करेगा सम्मान
  • 'विपक्ष को सनातन धर्म नष्ट करने पर नहीं, भारत नाम पर आपत्ति'
  • बाराबंकी में बड़ा हादसा : सरिया लदी डीसीएम में घुसी बस के उड़े परखच्चे
  • मधुमक्खियों से सावधान: मेरठ में ली महिला की जान
  • 100 ब्रिटिश सांसदों ने पीएम सुनक को सौंपा पत्र

 

मथुरा में आज जन्म लेंगे नंदलाल, जश्न में डूबा ब्रज: लल्ला के स्वागत के लिए कान्हा की नगरी सज गई है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ को तैनात किया गया है।  

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया: एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 194 रन बना सात विकेट से मैच जीत लिया।

आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी: जकार्ता पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जकार्ता पहुंच गया हूं। आसियान से संबंधित बैठकों और विभिन्न नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

 

यह भी पढ़े: 551 किलो फूलों के बंगले में विराजेंगे कृष्ण-बलराम, जयपुर गोविंद देवजी मंदिर में ये बातें होंगी खास

 

G-20 के लिए आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन: आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी है। 

मल्लिकार्जुन खरगे बोले-गहलोत सबके लाडले: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भीलवाड़ा में किसान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री सबके लाडले हैं। गरीबों के दुख और दर्द को समझने वाले नेता है।

एस सोमनाथ का गोयल शांति पुरस्कार से करेगा सम्मान: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में गोयल प्राइज अवाॅर्ड कमेटी इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2021-22 गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगी। 

 

यह भी पढ़े: पहली बार G20 की मेजबानी करने जा रहा है भारत, जानिए क्‍या है जी-20, कौन से देश हैं इसका हिस्‍सा

 

'विपक्ष को सनातन धर्म नष्ट करने पर नहीं, भारत नाम पर आपत्ति': पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सनातन धर्म नष्ट करने पर नहीं, भारत नाम पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें देश को भारत कहने की इजाजत देता है। 

बाराबंकी में बड़ा हादसा : सरिया लदी डीसीएम में घुसी बस के उड़े परखच्चे: इस भीषण हादसे में बस के परखचे उड़ गए और सरिया भी बसों की खिड़की तोड़ यात्रियों के शरीर में घुस गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे दो शवों व सात घायलों को निकाला गया।

मधुमक्खियों से सावधान: मेरठ में ली महिला की जान: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मधुमक्खियों के काटने से एक महिला की जान चली गई। इसके अलावा 12 श्रद्धालु जख्मी हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

100 ब्रिटिश सांसदों ने पीएम सुनक को सौंपा पत्र: 100 क्रॉस पार्टी ब्रिटिश सांसदों के एक समूह ने पीएम सुनक को हस्ताक्षर किए गए पत्र सौंपे हैं। पत्र में सांसदों ने आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान एक स्कॉटिश सिख व्यक्ति की रिहाई का मुद्दा उठाएं।

 

यह भी पढ़े: Krishna Janmashtami 2023: 30 सालों बाद बन रहा खास संयोग, जानें कब करें जन्माष्टमी सेलिब्रेशन 6 या 7 सितंबर

Aakash Agarawal

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

1 घंटा ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

1 घंटा ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

5 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago