G20 के लिए दो दिन वैश्विक राजधानी बनी रहेगी दिल्ली: जी-20 के सदस्य देश दुनिया की 80 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन देशों के शीर्ष नेता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में रहेंगे। दो दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वैश्विक राजधानी बनी रहेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के लिए रवाना: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के पहले ही दिन वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश।
यह भी पढ़े: Ramdevra Mela : रामदेवरा मेले में जाने वालों को रेलवे का तोहफा! चलाई इतनी सारी नई ट्रेनें
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज आएंगे परिणाम: उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है।
सनातन धर्म विवाद में सीएम योगी की एंट्री: उन्होंने कहा 'जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा?
प्रधान के भांजे ने साथियों संग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म: फतेहपुर में प्रधान के भांजे और उसके साथियों ने बीए फाइनल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से पहले छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। वीडियो बनाकर वायरल किया तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
यह भी पढ़े: भारत की पहली रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रिक बाइक हुई तैयार, अब बढ़ेगी युवाओं के दिल की धड़कन
ईयू संसद सदस्यों के साथ बंद कमरे में राहुल गांधी ने की बैठक: राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उम्मीद है कि, बैठक के दौरान मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति पर भी जिक्र किया गया।
35वें दिन मसाजिद कमेटी ने रोका ज्ञानवापी का सर्वे: अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे नहीं हो सका। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सुबह निर्धारित समय से पहुंची जरूर, लेकिन सर्वे नहीं कर सकी।
यूके में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए जावेद अख्तर: गीतकार, कवि और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर को लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एक समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
फॉक्सकॉन अध्यक्ष बोले- भारत चीन से बेहतर: दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर कंपनी फॉक्सकॉन के प्रमुख यंग लू ने दावा किया है कि चीन को विश्व का उत्पादन हब बनाने में करीब 30 साल लग गए थे। इसकी तुलना में भारत इतना वक्त नहीं लेगा।
यह भी पढ़े: कांग्रेस की सभा में बिन बुलाए पहुंचे बीजेपी नेता, MLA दिव्या मदेरणा पर लगाया तानाशाही का आरोप
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…